फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   India vs Belgium Hockey Pool B paris olympics 2024 match updates score in hindi Indian Men`s hockey team

IND vs BEL Hockey Highlights: बेल्जियम ने रोका भारतीय पुरुष हॉकी टीम का अजेय अभियान, 2-1 से जीता मुकाबला

Thu, 01 Aug 2024 03:02 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Thu, 01 Aug 2024 03:02 PM IST
सार

IND vs BEL Hockey Paris Olympics : आज भारतीय पुरुष हॉकी टीम का सामना बेल्जियम से हुआ। भारतीय टीम ने अभिषेक के दूसरे क्वार्टर में किए गोल से शुरुआती बढ़त हासिल कर ली थी, लेकिन बेल्जियम ने वापसी करते हुए बढ़त ली और इसे अंत तक बरकरार रखा। 

विज्ञापन
India vs Belgium Hockey Pool B paris olympics 2024 match updates score in hindi Indian Men`s hockey team
पेरिस ओलंपिक 2024 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेल्जियम ने पूल बी के मुकाबले में भारतीय पुरुष हॉकी टीम को 2-1 से हराकर भारत का पेरिस ओलंपिक में चला आ रहा अजेय अभियान रोक दिया। भारत को अभिषेक ने दूसरे क्वार्टर में गोल कर शुरुआती बढ़त दिलाई थी, लेकिन बेल्जियम के लिए थिबेयू स्टॉकब्रोएक्स और जॉन डोचमैन ने तीसरे क्वार्टर में एक-एक गोल दागकर टीम को बढ़त दिलाई जो अंत तक बरकरार रही। भारतीय टीम ने बेल्जियम के खिलाफ मैच से पहले कोई मुकाबला नहीं गंवाया था। भारत ने न्यूजीलैंड और आयरलैंड के खिलाफ जीत हासिल की थी, जबकि अर्जेंटीना के खिलाफ 1-1 से ड्रॉ खेला था। हालांकि, बेल्जियम के खिलाफ शुरुआती बढ़त लेने के बावजूद टीम को हार का सामना करना पड़ा। भारतीय पुरुष हॉकी टीम हालांकि पहले ही क्वार्टर फाइनल में पहुंच चुकी है। 
विज्ञापन


बेल्जियम की टीम पूल बी में सभी चारों मैच जीतकर शीर्ष पर है, जबकि टोक्यो ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता भारतीय टीम दूसरे स्थान पर चल रही है। भारत का सामना अब अंतिम ग्रुप मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया से होगा। 
विज्ञापन


तीसरा क्वार्टर समाप्त होने के बाद बेल्जियम ने भारत पर बढ़त हासिल कर ली है। भारत के लिए दूसरे क्वार्टर में अभिषेक ने गोल कर शुरुआती बढ़त दिलाई थी, लेकिन बेल्जियम ने तीसरे क्वार्टर में एक बाद एक दो गोल कर शानदार वापसी की और बढ़त बनाने में सफल रहा। अब 15 मिनट का खेल शेष है और भारत की कोशिश वापसी करने पर लगी होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बेल्जियम ने तीसरे क्वार्टर में एक और गोल कर भारत पर बढ़त बना ली है। बेल्जियम के लिए जॉन डोचमैन ने 44वें मिनट में शानदार गोल दाग टीम को 2-1 की बढ़त दिला दी है। 

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने तीसरे क्वार्टर में अपने बढ़त गंवा दी है और बेल्जियम की ओर से थिबेयू स्टॉकब्रोएक्स ने 33वें मिनट में गोल कर टीम को बराबरी दिला दी है। भारत ने दूसरे क्वार्टर में अभिषेक के गोल से बढ़त हासिल की थी, लेकिन बेल्जियम में स्कोर बराबर करने में ज्यादा देर नहीं लगाई। 

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने अभिषेक के दूसरे क्वार्टर में किए गए गोल के दम पर बेल्जियम के खिलाफ बढ़त हासिल कर ली है। भारत ने पहला हॉफ समाप्त होने के बाद बेल्जियम पर 1-0 की बढ़त बनाई हुई है। 

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने दूसरे क्वार्टर की शुरुआत में शानदार प्रदर्शन करते हुए 1-0 की बढ़त ले ली है। भारत के लिए अभिषेक ने 18वें मिनट में गोल किया और बेल्जियम के खिलाफ भारतीय टीम को बढ़त दिला दी। 

भारत और बेल्जियम के बीच पूल बी का मुकाबला पहले क्वार्टर के बाद गोल रहित बराबरी पर चल रहा है। दोनों टीमों ने पहले क्वार्टर में गोल करने की काफी कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो सके। 


भारतीय पुरुष हॉकी टीम का सामना पूल बी में बेल्जियम से शुरू हो गया है। भारतीय टीम अब तक अजेय चल रही है और पहले ही क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर चुकी है।  भारत ने न्यूजीलैंड और आयरलैंड के खिलाफ जीत हासिल की जबकि अर्जेंटीना के साथ उसका मैच ड्रॉ रहा था। दूसरी ओर बेल्जियम की टीम अभी तक अपने तीनों मैच जीतने में सफल रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed