{"_id":"66a772f2b80e37f434079651","slug":"india-vs-argentina-hockey-live-score-paris-olympics-2024-harmanpreet-singh-mens-hockey-ind-vs-arg-olympic-game-2024-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"IND vs ARG Hockey Highlights: भारत और अर्जेंटीना के बीच बराबरी पर छूटा मुकाबला, अब आयरलैंड से होगा सामना","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
IND vs ARG Hockey Highlights: भारत और अर्जेंटीना के बीच बराबरी पर छूटा मुकाबला, अब आयरलैंड से होगा सामना
Mon, 29 Jul 2024 05:54 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Mon, 29 Jul 2024 05:54 PM IST
सार
India vs Argentina Hockey : आज भारतीय हॉकी टीम का सामना पूल बी में 2016 रियो ओलंपिक की चैंपियन अर्जेंटीना हुआ। भारत ने पेरिस खेलों की शुरुआत जीत के साथ की थी और अब टीम अर्जेंटीना से मैच ड्रॉ खेलने में सफल रही। भारत का सामना मंगलवार को आयरलैंड से होगा।
विज्ञापन
पेरिस ओलंपिक 2024
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भारत और अर्जेंटीना के बीच पेरिस ओलंपिक में पूल-बी का मैच अंतिम सीटी बजने तक 1-1 की बराबरी पर छूटा। अर्जेंटीना ने दूसरे क्वार्टर में गोल कर टीम को बढ़त दिला दी थी और भारतीय टीम काफी देर तक बराबरी हासिल करने के लिए जूझ रही थी। अंतिम समय में भारत को मिले पेनाल्टी कॉर्नर पर कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने गोल दाग टीम को बराबरी दिलाई। हरमनप्रीत का यह गोल काफी महत्वपूर्ण साबित हुआ और टीम मैच हारने से बच गई। भारत इस तरह से पेरिस ओलंपिक में अजेय बना हुआ है। भारतीय टीम ने इससे पहले न्यूजीलैंड को हराया था और अब उसका सामना मंगलवार को आयरलैंड से होगा।
भारतीय कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने 59वें मिनट में गोल दाग कर भारत को 1-1 की बराबरी दिलाई। हरमनप्रीत ने पेनाल्टी कॉर्नर को गोल में बदलने में कोई गलती नहीं की और ड्रैग फ्लिक के जरिये महत्वपूर्ण गोल दागा।
भारतीय पुरुष टीम तीसरा क्वार्टर समाप्त होने के बाद भी अर्जेंटीना से 0-1 से पीछे चल रही है। अर्जेंटीना ने दूसरे क्वार्टर में बढ़त हासिल की थी जो अब तक बरकरार है। अब 15 मिनट का खेल शेष है और भारत की कोशिश वापसी करने की होगी।
विज्ञापन
भारतीय टीम अर्जेंटीना के खिलाफ हॉफ टाइम तक 0-1 से पीछे चल रही है। पहले दो क्वार्टर में भारत को दो बार पेनाल्टी कॉर्नर के मौके मिले, लेकिन टीम इसे गोल में बदलने में नाकाम रही।
अर्जेंटीना ने भारत के खिलाफ पेरिस ओलंपिक के पूल बी मैच में गोल कर बढ़त हासिल कर ली है। अर्जेंटीना की ओर से लुकस मार्टिनेज ने 22वें मिनट में मैदानी गोल दागकर टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी है। इससे पहले भारत को एक और पेनाल्टी कॉर्नर मिला था, लेकिन टीम इसे भुनाने में असफल रही थी। दूसरे क्वार्टर में भी भारतीय टीम कोई गोल नहीं कर सकी।
भारत और अर्जेंटीना के बीच पेरिस ओलंपिक में ग्रुप चरण का मुकाबला खेला जा रहा है। दोनों टीमें पहला क्वार्टर समाप्त होने के बाद गोलरहित बराबरी पर चल रही हैं। भारत और अर्जेंटीना दोनों को ही पहले क्वार्टर में एक-एक पेनाल्टी कॉर्नर मिला, लेकिन दोनों ही टीम गोल करने का मौका गंवा बैठी।
आज भारतीय हॉकी टीम का सामना पूल बी में 2016 रियो ओलंपिक की चैंपियन अर्जेंटीना से जारी है। भारत ने पेरिस खेलों की शुरुआत जीत के साथ की थी और अब टीम को लगातार दूसरी जीत दर्ज करने की उम्मीद होगी। दोनों टीमों के बीच पहले क्वार्टर का खेल जारी है।
पहले मैच में भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत से अपने अभियान की शुरुआत की है। हालांकि न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत आसान नहीं थी। एक समय चौथे क्वार्टर में स्कोर 2-2 से बराबरी पर था। अंतिम क्षणों में कप्तान हरमनप्रीत के पेनाल्टी स्ट्रोक पर किए गोल से जीत मिली। अर्जेंटीना के खिलाफ सोमवार को भी मुकाबला काफी कड़ा होने की संभावना है। दक्षिण अमेरिकी टीम विपक्षी खिलाड़ियों की कड़ी घेराबंदी करने के लिए जानी जाती है। साथ ही उसका पावरगेम भी अच्छा है। ऐसे में भारतीय रक्षा पंक्ति को काफी मुस्तैदी की जरूरत पड़ेगी।