फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   India to bid for hosting 2036 Olympics russia says happy to help

Olympics 2036: भारत में हो सकता है 2036 ओलंपिक का आयोजन, रूस बोला- मदद के लिए तैयार

Fri, 24 Jun 2022 12:12 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Fri, 24 Jun 2022 12:12 PM IST
सार

रूस के खेल मंत्री ओलेग मैटिस्टिन ने कहा है कि उनके देश के विशेषज्ञ भारत में ओलंपिक के आयोजन में मदद करने में खुश होंगे। भारत ने अब तक ओलंपिक खेलों की मेजबानी नहीं की है। 
 

विज्ञापन
India to bid for hosting 2036 Olympics russia says happy to help
ओलंपिक - फोटो : social media

विस्तार

भारत को 2036 में ओलंपिक खेलों की मेजबानी का मौका मिल सकता है। रूस से कहा है कि 2036 में ओलंपिक की मेजबानी के लिए दावेदारी पेश करने में वह भारत की मदद करेगा। अगर भारत को 2036 ओलंपिक की मेजबानी का मौका मिलता है तो पहली बार ओलंपिक खेलों का आयोजन भारत में होगा। यूक्रेन पर आक्रमण के बाद रूस को वैश्विक तौर पर खेल जगत से बहिष्कृत किया गया है। ऐसे में रूस भारत की मदद के लिए तैयार है। हालांकि, अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति ही इस बारे में अंतिम फैसला लेगी कि 2036 ओलंपिक की मेजबानी किसे दी जाएगी। 
विज्ञापन


हालांकि, इस बारे में कोई ठोस आधिकारिक कदम नहीं उठाए गए हैं, भारत ने अहमदाबाद में 2036 खेलों की मेजबानी के लिए बार-बार अपनी इच्छा जताई है।

पिछले साल, भारतीय ओलंपिक संघ के अध्यक्ष नरिंदर बत्रा ने एक अनूठी बोली का प्रस्ताव रखा था, जिसमें अहमदाबाद को केन्द्र में रखकर आसपास के शहरों में ओलंपिक के आयोजन की बात कही गई थी। दो महीने पहले, गुजरात के महाधिवक्ता कमल त्रिवेदी ने गुजरात उच्च न्यायालय को बताया था कि "हम 2036 के ओलंपिक की तैयारी कर रहे हैं और 2025 में ओलंपिक समिति यहां का दौरा करेगी"। नरेंद्र मोदी स्टेडियम के उद्घाटन के दौरान, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी कहा था कि यह परिसर ओलंपिक की मेजबानी करने में सक्षम है।
विज्ञापन


बुधवार को, भारत की अपनी यात्रा के दौरान, मैटिसिन ने एक मीडिया हाउस को बताया कि रूस बहुत खुश है कि भारत ओलंपिक खेलों की मेजबानी की उम्मीद कर रहा है। उन्होंने कहा “अगर ओलंपिक खेलों की मेजबानी जैसा सपना सच होता है, तो यह देश के स्थिर विकास के लिए एक और मानदंड होगा। हम हमेशा बातचीत के लिए तैयार हैं और ओलंपिक खेलों की मेजबानी के अपने अनुभव को साझा करने के लिए तैयार हैं, और हमने ऐसा कई बार किया है, इसलिए यदि कोई निर्णय लिया जाता है, तो रूसी विशेषज्ञ भारत में ओलंपिक खेलों के आयोजन में मदद करने में प्रसन्न होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मैटिसिन ने विश्व फुटबॉल रैंकिंग में 35वें स्थान पर काबिज रूस और 108वें स्थान पर मौजूद भारत के बीच एक दोस्ताना फुटबॉल मैच का प्रस्ताव भी रखा। 

आईओसी करेगी फैसला
क्रोएशिया के पूर्व राष्ट्रपति कोलिंडा ग्रैबर-कितारोविक आईओसी आयोग के प्रमुख हैं जो 2036 खेलों के लिए मेजबान शहर का चयन करेगा। इसका चयन 2025 और 2029 के बीच किया जाएगा। रूस उन देशों में से एक था जिसने 2036 ओलंपिक की मेजबानी में रुचि दिखाई थी। हालांकि, यूक्रेन पर आक्रमण के बाद रूस इस रेस से हट चुका है। 

मैटिसिन ने बताया कि 25 मई तक, अंतरराष्ट्रीय खेल संगठनों ने 2022-2023 के दौरान रूस में होने वाले 186 अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को रद्द या स्थगित कर दिया है, जिसमें 36 प्रमुख अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजन शामिल हैं।"

अहमदाबाद के अलावा ये शहर हैं दावेदार
लंदन के मेयर सादिक खान ने कहा था कि वो लंदन में ओलंपिक का आयोजन करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति के साथ बातचीत कर रहे हैं। लंदन के अलाव इस्तांबुल, दोहा, जकार्ता, काहिरा, बर्लिन और तेल अवीव भी ओलंपिक खेलों की मेजबानी के लिए दावेदारी पेश कर सकते हैं। 

भारत ने 2024 और 2032 ओलंपिक की मेजबानी के लिए दावेदारी पेश की थी, लेकिन अब तक भारत को ओलंपिक की मेजबानी का मौका नहीं मिला है। अगले तीन ओलंपिक के लिए मेजबान पहले ही तय हो चुके हैं - 2024 में पेरिस, 2028 में लॉस एंजिल्स और 2032 में ब्रिस्बेन में ओलंपिक का आयोजन होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed