फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   India sweep men's high jump T63 Shailesh Kumar leading Dilip Gavit Won Gold at Para Asian Games

पैरा एशियन गेम्स: पुरुष ऊंची कूद में भारत का क्लीन स्वीप, टी63 स्पर्धा में जीते तीनों पदक; शैलेष को स्वर्ण

Thu, 22 Oct 2026 04:29 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नागोया
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नागोया Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Thu, 22 Oct 2026 04:29 PM IST
सार

  • पैरा एथलेटिक्स में भारतीय खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन जारी है। भारत ने पुरुष ऊंची कूद टी63 स्पर्धा में क्लीन स्वीप किया।
  • भारत ने शैलेष कुमार की अगुआई में इस स्पर्धा में तीनों पदक अपने नाम किए।
  • दिलीप गावित ने पुरुषों के 400 मीटर टी47 फाइनल में स्वर्ण पदक जीता।

विज्ञापन
India sweep men's high jump T63 Shailesh Kumar leading Dilip Gavit Won Gold at Para Asian Games
पैरा एशियन गेम्स - फोटो : X

विस्तार

एशियाई पैरा खेलों में एथलेटिक्स में शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए शैलेष कुमार की अगुआई में भारत ने पुरूषों की ऊंची कूद टी63 स्पर्धा में तीनों पदक जीते। पुरुषों की ऊंची कूद टी63 स्पर्धा में शैलेष ने खेलों के नए रिकॉर्ड के साथ 1. 89 मीटर की कूद लगाकर स्वर्ण पदक जीता। पूर्व पैरालंपिक कांस्य पदक विजेता वरूण भाटी ने सत्र का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 1.84 मीटर के साथ रजत, जबकि राहुल ने व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करके 1.81 मीटर के साथ कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन


टी63 श्रेणी उन एथलीटों के लिए है जिनका घुटना या घुटने के ऊपर का हिस्सा कटा हुआ है या जिनके पैर में कोई कमी है। ये एथलीट दौड़ने और कूदने के लिए घुटने के जोड़ वाले कृत्रिम पैर (प्रोस्थेसिस) का उपयोग करके प्रतिस्पर्धा करते हैं। भारत ने हांगझोउ में हुए पिछले खेलों में भी इस स्पर्धा के तीनों पदक जीते थे।
विज्ञापन
Trending Videos

गावित ने जीता स्वर्ण पदक
वहीं, पुरुषों के 400 मीटर टी47 फाइनल में गावित ने 48.27 सेकेंड का समय निकालकर स्वर्ण पदक जीता, जबकि भाविककुमार भारवाड ने 49.31 सेकेंड के समय के साथ रजत पदक हासिल किया था। हालांकि, भाविककुमार बाद में अयोग्य करार दिए गए जिस कारण उनका रजत छिन गया। जापान के काकेरू इशिदा को कांस्य पदक मिला। गावित ने इससे पहले बुधवार को पुरुषों की 100 मीटर टी47 स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता था। उन्होंने हांगझोउ खेलों में 49.48 सेकेंड का समय निकालकर स्वर्ण पदक जीता था। टी47 श्रेणी में वे एथलीट आते हैं जिनकी कोहनी के नीचे से बाजू या कलाई कटी हुई है या ऊपरी अंग में कोई ऐसी ही कमी या खराबी है जिससे एक बाजू प्रभावित होती है। 
विज्ञापन

महिला 400 मीटर में भी मिली सफलता
भारत की अंजनाबेन बुंबाडिया ने पैरा एशियन गेम्स में महिलाओं की 400 मीटर टी47 स्पर्धा में गुरुवार को स्वर्ण पदक जीता, जबकि जयंती बेहेडा को रजत पदक मिला। बुंबाडिया ने 59. 97 सेकेंड का समय निकाला और चार खिलाड़ियों में एक मिनट से कम का समय निकालने वाली अकेली प्रतियोगी रही। बेहेडा ने एक मिनट 00.65 सेकेंड का समय लिया। थाईलैंड की सासिरावान इंताचोत ने एक मिनट 02.58 सेकेंड के साथ कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed