{"_id":"68a08075ab0fa4c4690d4af1","slug":"india-s-young-boxers-to-participate-in-international-youth-gala-tournament-in-china-2025-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Youth Boxing: भारतीय युवा मुक्केबाज इंटरनेशनल यूथ गाला में पेश करेंगे चुनौती, रविवार से शुरू होगा टूर्नामेंट","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Youth Boxing: भारतीय युवा मुक्केबाज इंटरनेशनल यूथ गाला में पेश करेंगे चुनौती, रविवार से शुरू होगा टूर्नामेंट
Sat, 16 Aug 2025 06:28 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sat, 16 Aug 2025 06:28 PM IST
सार
चीन मुक्केबाजी महासंघ और झिंजियांग उइगर स्वायत्त क्षेत्र सरकार द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता की शुरुआत 17 से 25 अगस्त तक उरुमकी में एक प्रशिक्षण शिविर से होगी। इसके बाद 26 से 29 अगस्त तक उरुमकी और यिली में प्रतियोगिता चरण आयोजित होंगे।
विज्ञापन
भारतीय युवा मुक्केबाजी दल
- फोटो : BFI Media
विस्तार
भारतीय युवा मुक्केबाज रविवार से शुरू हो रहे इंटरनेशनल यूथ गाला टूर्नामेंट में चुनौती पेश करेंगे। यह टूर्नामेंट चीन के झिंजियांग प्रांत के उरुमकी में होगा जो 30 अगस्त तक चलेगा। भारत ने इसके लिए 40 खिलाड़ियों सहित 59 सदस्यीय दल भेजा है जिसमें 20 लड़के और 20 लड़कियों के अलावा 12 कोच, छह सहायक कर्मचारी और एक रेफरी शामिल हैं।
चीन मुक्केबाजी महासंघ और झिंजियांग उइगर स्वायत्त क्षेत्र सरकार द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता की शुरुआत 17 से 25 अगस्त तक उरुमकी में एक प्रशिक्षण शिविर से होगी। इसके बाद 26 से 29 अगस्त तक उरुमकी और यिली में प्रतियोगिता चरण आयोजित होंगे। भारत की ओर से इस आयोजन में सिर्फ अंडर-17 लड़के और लड़कियां ही भाग ले रहे हैं।
मुक्केबाजों का चयन छठी अंडर-17 जूनियर लड़के और लड़कियों की राष्ट्रीय मुक्केबाजी चैंपियनशिप 2025 से किया गया है, जिसमें एशियाई युवा खेलों के भार वर्गों में स्वर्ण और रजत पदक विजेता और गैर-एशियाई युवा खेलों के भार वर्गों में स्वर्ण पदक विजेता शामिल हैं। मुक्केबाज इस दौरान कई भार वर्गों में प्रतिस्पर्धा करेंगे। अंडर-17 लड़के और लड़कियां 46 किग्रा, 48 किग्रा, 50 किग्रा, 52 किग्रा, 54 किग्रा, 57 किग्रा, 60 किग्रा, 63 किग्रा, 66 किग्रा, 70 किग्रा, 75 किग्रा, 80 किग्रा और 80 से अधिक किग्रा वर्ग में चुनौती पेश करेंगे।
विज्ञापन
इस अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर और प्रतियोगिता में भाग लेने से भारत के युवा मुक्केबाजों को मजबूत वैश्विक प्रतिद्वंद्वियों के खिलाफ बहुमूल्य अनुभव प्राप्त होने की उम्मीद है। भारतीय जूनियर मुक्केबाजों ने हाल के दिनों में अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। इस वर्ष की शुरुआत में एशियाई अंडर-15 और अंडर-17 चैंपियनशिप में टीम 43 पदकों के साथ तालिका में दूसरे स्थान पर रही थी।