{"_id":"69cbd45da95bea34d3087694","slug":"india-s-priya-records-dominant-win-jadumani-goes-down-fighting-in-asian-boxing-championships-2026-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Asian Boxing: एशियाई चैंपियनशिप में प्रिया की शानदार जीत, जादुमणि ने शीर्ष वरीय यामागुची को कड़ी टक्कर दी","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Asian Boxing: एशियाई चैंपियनशिप में प्रिया की शानदार जीत, जादुमणि ने शीर्ष वरीय यामागुची को कड़ी टक्कर दी
Tue, 31 Mar 2026 07:35 PM IST
Sovit Chaturvedi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Sovit Chaturvedi
Updated Tue, 31 Mar 2026 07:35 PM IST
सार
भारत की प्रिया ने एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिप के दूसरे दिन मंगलवार को 5-0 से जीत दर्ज की, जबकि जादूमणि सिंह जुझारू प्रदर्शन करने के बावजूद हार गए।
विज्ञापन
प्रिया
- फोटो : Asian Boxing
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एशियन मुक्केबाजी चैंपियनशिप के दूसरे दिन भारत की प्रिया ने 5-0 से शानदार जीत दर्ज की, जबकि जादुमणि सिंह ने जापान के शीर्ष वरीय मुक्केबाज को मुकाबले के आखिर तक कड़ी टक्कर दी। महिलाओं के 60 किलोग्राम वर्ग में प्रिया ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कजाखस्तान की रिम्मा वोलोसेंको को 5-0 के सर्वसम्मत फैसले से हराया। पूरे मुकाबले के दौरान उन्होंने गजब का नियंत्रण और संयम दिखाया जिसके दम पर वह अगले दौर में पहुंच गईं। अगले मुकाबले में उनका सामना चीन की चेंग्यू यांग से होगा, जो इस वर्ग की दूसरी वरीयता प्राप्त मुक्केबाज हैं।
पुरुषों के 55 किलोग्राम वर्ग में जादुमणि ने जापान के रुई यामागुची के खिलाफ कड़ा मुकाबला लड़ा, लेकिन आखिर में उन्हें 2-3 के खंडित फैसले से हार का सामना करना पड़ा। यामागुची इस वर्ग के शीर्ष वरीयता प्राप्त मुक्केबाज हैं और वह इस टूर्नामेंट में मजबूत दावेदार के तौर पर उतरे हैं। उनके नाम अस्ताना इवेंट में रजत पदक और मुक्केबाजी विश्व कप फाइनल में कांस्य पदक जैसी बड़ी उपलब्धियां दर्ज हैं। इतने अनुभवी और सफल प्रतिद्वंद्वी का सामना करने के बावजूद जादुमणि ने उन्हें हर पंच का करारा जवाब दिया। उन्होंने मुकाबले को आखिरी पल तक रोमांचक बनाए रखा और यह दिन के सबसे करीबी मुकाबलों में से एक साबित हुआ।
प्रीति-दीपक ने दिलाई थी शानदार शुरुआत
एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिप 2026 में पूरे महाद्वीप से शीर्ष मुक्केबाजी प्रतिभाएं हिस्सा ले रही हैं। इस टूर्नामेंट का हर मुकाबला मेडल राउंड तक पहुंचने की राह तय करने में अहम भूमिका निभाता है। पहले दिन, भारत की प्रीति पंवार और दीपक ने शानदार शुरुआत की थी। महिलाओं के 54 किलोग्राम वर्ग में, विश्व मुक्केबाजी कप फाइनल की स्वर्ण पदक विजेता प्रीति ने दमदार प्रदर्शन करते हुए कजाखस्तान की एलिना बाजारोवा को 5-0 के सर्वसम्मत फैसले से हराया था। एलिना बाजारोवा 2025 की एशियाई अंडर-22 चैंपियन रह चुकी हैं। पुरुषों के 70 किलोग्राम वर्ग में दीपक ने पूरे आत्मविश्वास के साथ प्रदर्शन करते हुए उज्बेकिस्तान के खावासबेक असादुल्लायेव को 3-2 के खंडित फैसले से कड़े मुकाबले में हरा दिया था।