{"_id":"696773df6fbf9b536b0212a3","slug":"india-open-badminton-srikanth-win-raises-concerns-over-playing-conditions-pv-sindhu-exits-in-first-round-2026-01-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"India Open: श्रीकांत की शानदार जीत, खेल परिस्थितियों पर उठे सवालों पर की बात; पीवी सिंधू पहले राउंड से बाहर","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
India Open: श्रीकांत की शानदार जीत, खेल परिस्थितियों पर उठे सवालों पर की बात; पीवी सिंधू पहले राउंड से बाहर
Wed, 14 Jan 2026 04:15 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Wed, 14 Jan 2026 04:15 PM IST
सार
इंडिया ओपन 2026 में पीवी सिंधू को पहले दौर में वियतनाम की गुयेन थुई लिन्ह से हार झेलनी पड़ी, जबकि किदांबी श्रीकांत ने जीत दर्ज कर अगले दौर में जगह बनाई। मैच के बाद श्रीकांत ने स्टेडियम की व्यवस्थाओं को लेकर उठे विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उन्हें खेल परिस्थितियों में कोई बड़ी कमी नजर नहीं आई।
विज्ञापन
श्रीकांत-सिंधू
- फोटो : ANI
विस्तार
इंडिया ओपन 2026 में भारतीय बैडमिंटन को शुरुआती दौर में झटका लगा, जब दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू को राउंड-1 में निचली रैंकिंग की वियतनाम की खिलाड़ी गुयेन थुई लिन्ह के खिलाफ तीन गेम तक चले मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। इसी टूर्नामेंट में पूर्व विश्व नंबर-1 किदांबी श्रीकांत ने शानदार संघर्षपूर्ण जीत दर्ज करते हुए दूसरे दौर में जगह बनाई और साथ ही खेल परिस्थितियों को लेकर उठे विवाद पर अपनी स्पष्ट राय रखी।
विज्ञापन
Trending Videos
सिंधू बाहर हुईं, श्रीकांत ने जीता पहला मुकाबला
पूर्व विश्व नंबर-1 भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत ने इंडिया ओपन सुपर 750 में शानदार प्रदर्शन करते हुए हमवतन थरुण मणिपल्ली को कड़े मुकाबले में हराकर दूसरे दौर में जगह बना ली। श्रीकांत ने यह मुकाबला 15-21, 21-6, 21-19 से अपने नाम किया। मैच के बाद श्रीकांत ने टूर्नामेंट की खेल परिस्थितियों को लेकर उठे विवाद पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। दरअसल, डेनमार्क की खिलाड़ी मिया ब्लिचफेल्ट ने इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम की व्यवस्थाओं पर सवाल उठाते हुए इसे अस्वस्थ वातावरण बताया था और बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन (बीडब्ल्यूएफ) से हस्तक्षेप की मांग की थी।

व्यवस्था पर उठे सवालों को श्रीकांत ने किया खारिज
हालांकि, श्रीकांत ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि उन्हें आयोजन स्थल पर कुछ भी असामान्य या खराब नहीं लगा। उन्होंने कहा, 'हर देश की अपनी परिस्थितियाँ होती हैं। कहीं शटल में ज्यादा ड्रिफ्ट होता है, कहीं कम। मैंने यहां ऐसा कुछ नहीं देखा जिसे ‘खराब’ कहा जाए।' श्रीकांत ने यह भी याद दिलाया कि अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंटों में पहले भी इस तरह की समस्याएं सामने आती रही हैं। उन्होंने बताया कि एक बार डेनमार्क में लाइट चली जाने के कारण उन्हें करीब एक घंटे तक मैच के दौरान इंतजार करना पड़ा था। वहीं, एच. एस. प्रणय को एक मैच दो दिनों में पूरा करना पड़ा था। 32 वर्षीय भारतीय खिलाड़ी ने कहा, 'ये चीजें बहुत कम होती हैं और कोई भी देश जानबूझकर ऐसा नहीं करता। सभी आयोजक अच्छा करना चाहते हैं।'