फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   India name record 111-member contingent for 2025 Deaflympics in Tokyo know details

Tokyo Deaflympics 2025: टोक्यो डेफलिम्पिक्स के लिए भारत के 111 सदस्यीय दल की घोषणा, जानिए कब होगा आयोजन

Sat, 08 Nov 2025 03:07 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Sat, 08 Nov 2025 03:07 PM IST
सार

भारतीय खिलाड़ी 11 खेलों, एथलेटिक्स, बैडमिंटन, गोल्फ, जूडो, कराटे, निशानेबाजी, तैराकी, टेबल टेनिस, ताइक्वांडो, कुश्ती और टेनिस में भाग लेंगे। खेल मंत्रालय ने भारतीय दल को मंजूरी दे दी है, और इसका पूरा खर्चा सरकार वहन करेगी।

विज्ञापन
India name record 111-member contingent for 2025 Deaflympics in Tokyo know details
टोक्यो डेफलिम्पिक्स - फोटो : https://www.deaflympics.com/icsd/logo

विस्तार

भारत 15 नवंबर से 26 दिसंबर तक टोक्यो में होने वाले डेफलिम्पिक्स (बधिर ओलंपिक) में भाग लेने के लिए 111 सदस्यों का अपना अब तक का सबसे बड़ा दल भेजेगा। इस दल में 73 खिलाड़ी शामिल हैं। भारतीय खिलाड़ी 11 खेलों, एथलेटिक्स, बैडमिंटन, गोल्फ, जूडो, कराटे, निशानेबाजी, तैराकी, टेबल टेनिस, ताइक्वांडो, कुश्ती और टेनिस में भाग लेंगे।
विज्ञापन


खेल मंत्रालय ने भारतीय दल को मंजूरी दे दी है, और इसका पूरा खर्चा सरकार वहन करेगी। मई 2022 में ब्राजील में आयोजित पिछली डेफलिम्पिक्स प्रतियोगिता में भारत ने 8 स्वर्ण, 1 रजत और 7 कांस्य पदक जीतकर कुल 16 पदकों के साथ अपना अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया था। भारत उस प्रतियोगिता में 77 देशों में नौवें स्थान पर रहा था। डेफलिम्पिक्स का आयोजन अंतरराष्ट्रीय बधिर खेल समिति (ICSD) द्वारा किया जाता है, जो अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (IOC) से मान्यता प्राप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed