{"_id":"63397cf6d0630b38e567bff9","slug":"india-mens-team-defeats-world-number-2-germany-in-world-table-tennis-championships","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"World TT Championships: भारतीय पुरुष टेबल टेनिस टीम ने वर्ल्ड नंबर-2 जर्मनी को चौंकाया, 3-1 से शिकस्त दी","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
World TT Championships: भारतीय पुरुष टेबल टेनिस टीम ने वर्ल्ड नंबर-2 जर्मनी को चौंकाया, 3-1 से शिकस्त दी
Sun, 02 Oct 2022 05:34 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेंगदू
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेंगदू
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sun, 02 Oct 2022 05:34 PM IST
सार
भारत की ओर से सबसे पहले साथियान मैच के लिए उतरे और डूडा को हराकर टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। इसके बाद भारत के दूसरे नंबर के खिलाड़ी हरमीत देसाई दूसरे सिंगल्स मुकाबले में जर्मनी के क्यूई (7-11, 9-11, 13-11, 3-11) से हार गए थे।
विज्ञापन
भारतीय पुरुष टेबल टेनिस टीम
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत की पुरुष टेबल टेनिस टीम ने रविवार को वर्ल्ड नंबर-2 जर्मनी पर 3-1 से जीत दर्ज की। स्टार पैडलर जी साथियान ने ग्रुप राउंड में विश्व के नौवें नंबर के खिलाड़ी डांग किउ के खिलाफ अपने दोनों सिंगल्स मैच जीतकर भारत को जीतने में मदद की। दुनिया के 37वें नंबर के साथियान ने जर्मनी के सर्वोच्च रैंकिंग वाले खिलाड़ी किउ (10-12, 7-11, 11-8, 11-8, 11-9) को हराने से पहले 36वीं रैंकिंग कडूडा बेनेडिक्ट (11-13, 4-11, 11-8, 11-4, 11-9) के खिलाफ मैच में जीत दर्ज की। दोनों मैचों में साथियान ने पहले दो गेम हारकर जोरदार वापसी की।
विज्ञापन
साथियान ने जीत के बाद कहा- किउ के खिलाफ मैच निश्चित रूप से काफी कठिन था। वह शीर्ष -10 खिलाड़ी हैं। यह एक हाई क्वालिटी मैच भी था। भारत की ओर से सबसे पहले साथियान मैच के लिए उतरे और डूडा को हराकर टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। इसके बाद भारत के दूसरे नंबर के खिलाड़ी हरमीत देसाई दूसरे सिंगल्स मुकाबले में जर्मनी के क्यूई (7-11, 9-11, 13-11, 3-11) से हार गए थे। तब स्कोर 1-1 से बराबर हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
वहीं, मानव ठक्कर ने उच्च रैंकिंग वाले रिकार्डो वाल्थर पर 13-11, 6-11, 11-8, 12-10 से जीत हासिल की और भारत को जर्मनी पर 2-1 की बढ़त दिलाई। आखिर में साथियान ने किउ पर जीत दर्ज कर टीम इंडिया को 3-1 से जीत दिलाई। 17वीं रैंकिंग पर स्थित भारत ने शनिवार को अपने पहले ग्रुप मैच में उज्बेकिस्तान को हराया था। प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को अपने ग्रुप में शीर्ष दो में जगह बनानी होगी।
भारतीय महिला टीम ने चेक गणराज्य को हराया
वहीं, महिलाओं के ड्रॉ में भारत ने चेक गणराज्य पर 3-0 की जीत के साथ ग्रुप चरण की अपनी पहली जीत दर्ज की। मनिका बत्रा की अगुआई वाली टीम शनिवार को जर्मनी से हार गई थी। चेक गणराज्य के खिलाफ मनिका ने पहले सिंगल्स मुकाबले में हाना माटेलोवा को 11-6, 11-6, 8-11, 12-10 से हराया।
मनिका बत्रा
मनिका बत्रा
इसके बाद श्रीजा अकुला ने मार्केटा सेविसिकोवा और दीया चितले ने कैटरीना टोमानोव्स्का को हराकर टीम इंडिया को 3-0 से जीत दिलाई। श्रीजा ने मार्केटा को 3-0 से हराया, जबकि दीया को कैटरीना से कड़ी टक्कर मिली। दीया ने चेक खिलाड़ी को 11-13, 15-13, 12-10, 14-12 (3-1) से हराया।