{"_id":"f367cbba-e32e-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"india-in-final-at-asian-indoor-kabaddi","type":"story","status":"publish","title_hn":"कबड्डीः भारत की पुरुष और महिला टीमें फाइनल में","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल ","slug":"sports"}}
कबड्डीः भारत की पुरुष और महिला टीमें फाइनल में
नई दिल्ली
Updated Tue, 02 Jul 2013 09:19 PM IST
विज्ञापन
कबड्डी की सुपरपावर भारत की पुरुष एवं महिला टीमों ने अपना विजय अभियान जारी रखते हुए चौथे एशियाई इंडोर एवं मार्शल आर्ट खेलों में फाइनल में जगह बना ली।
विज्ञापन
दक्षिण कोरिया के इंचिओन में चल रहे टूर्नामेंट में गत चैंपियन पुरुष टीम ने मंगलवार को राउंड रोबिन लीग में अपने अंतिम मैच में ईरान को 41-28 से हरा दिया।
विज्ञापन
भारतीय महिला टीम ने भी फाइनल में प्रवेश कर लिया है। महिला टीम ने थाईलैंड को 79-29 से हराया।
बुधवार को स्वर्ण पदक मुकाबलों में भारत का दोनों ही वर्ग में ईरान से मुकाबला होगा।