फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   india in asian games 2014, 6th Day.

हॉकी में पाक से हारा भारत, तीरंदाजी में गोल्ड के करीब

Thu, 25 Sep 2014 05:36 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 25 Sep 2014 05:36 PM IST
विज्ञापन
india in asian games 2014, 6th Day.
एशियाई खेलों में निशानेबाजी में शूटरों की लगातार नाकामी के बाद भारत को हॉकी, बैडमिंटन, तीरंदाजी और मुक्केबाजी में ही आस है। भारत को तीरंदाजी में एक स्वर्ण पदक की आस बढ़ गई है। तीरंदाजी में भारत की पुरुषों की कंपाउंड टीम फाइनल में पहुंच गई है जहां उसका सामना मेजबान कोरिया से होगा।
विज्ञापन


हालांकि हॉकी में भारत को बड़ी खबर की आस थी क्योंकि भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने थी जिसमें भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


बैडमिंटन में साइना नेहवाल आसान जीत के साथ क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई हैं, लेकिन अंतिम 16 के लिए हुए मुकाबले में पीवी सिंधू हार गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


टेनिस में सनम सिंह और साकेत साई की भारतीय जोड़ी युगल मुकाबले में दूसरे दौर में पहुंच गई है। जबकि अंकिता रैना महिलाओं की एकल स्पर्धा के दूसरे दौर में पहुंच गई है।

भारत को नौकायन में 2 और पदक

india in asian games 2014, 6th Day.
एशियाई गेम्स के छठे दिन भारत को नौकायन में 2 कांस्य पदक और मिले हैं। कल दुष्‍यंत ने देश को नौकायन में पहला पदक दिलाया था।

आज गुरुवार को सवर्ण सिंह नौकायन में पुरुषों की एकल स्‍क्लस के फाइनल में जगह बनाने के बाद स्वर्ण पदक के लिए हुए मुकाबले में तीसरे स्थान पर रहे जिस कारण उन्हें कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा।

सवर्ण सिंह के पदक जीतने के बाद भारतीय खेमे में उस समय खुशी की लहर दौड़ गई जब भारतीय टीम पुरुषों की ऐट फाइनल में तीसरे स्‍थान पर रहते हुए कांस्य पदक पर कब्जा जमा लिया। नौकायन में भारत ने 3 कांस्य पदक जीते हैं।

भारत ने अब तक 1 स्वर्ण, 1 रजत और 13 कांस्य पदक जीते हैं।

रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान से हारा भारत

india in asian games 2014, 6th Day.
मैदान पर 2 कट्टर प्रतिद्वंद्वी टीमें समझी जाने वाली भारत और पाकिस्तान की टीमें लंबे समय बाद आमने-सामने थीं लेकिन बाजी पाक मार ले गया। एशिया के इस सबसे बड़े खेल आयोजन में भारत का प्रदर्शन अब तक अच्छा नहीं रहा है और वह इस मैच में जीत हासिल कर अपने प्रशंसकों को खुश करना चाहती थी लेकिन उसे निराशा हाथ लगी।

पाक ने यह यह मुकाबला 2-1 से जीत लिया। दो बार का विजेता भारत और आठ बार का मौजूदा चैंपियन पाकिस्तान के बीच बहुप्रतिक्षित मुकाबले में कांटे का संघर्ष दिखा। पहले हाफ में दोनों टीमें गोलकर पाने में नाकाम रहीं।

मोहम्मद उमर भुट्टा ने गोलकर पाक को मैच में बढ़त दिला दी। इसके बाद चंदाना ने बराबरी का गोल डालते हुए मैच को 1-1 पर ला दिया। लेकिन मोहम्मद वकास ने विजयी गोल कर पाकिस्तान की जीत पर मुहर लगा दी। रोमांचक चले मुकाबले भारत मैच ड्रॉ पर खत्म करने में नाकाम रहा।

इस मैच से पहले दोनों ही टीम पुल-बी में अजेय थीं। भारत ने अपने पहले मैच में श्रीलंका को 8-0 से जबकि ओमान को 7-0 से हराया था। दूसरी ओर, पाकिस्तान ने श्रीलंका को 14-0 से और चीन को 2-0 से हराया।

पुरुष तीरंदाजों ने जगाई स्वर्ण पदक की आस

india in asian games 2014, 6th Day.
तीरंदाजी में भारत की पुरुषों की कंपाउंड टीम फाइनल में पहुंच गई है जहां उसका सामना मेजबान कोरिया से होगा। स्वर्ण पदक का मुकाबला शनिवार को खेला जाएगा। शुक्रवार को तीरंदाजों को आराम करना होगा।

भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में रोमांचक संघर्ष में इराक को 231-227 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। रजत चौहान, संदीप कुमार और अभिषेक वर्मा ने शानदार खेल दिखाया और लगातार 9 और 10 अंक के लिए निशाना साधते रह‌े।

दूसरी ओर, मेजबान कोरिया ने बेहद कड़े मुकाबले में फीलीपींस को 228-227 से हराकर स्वर्ण पदक की रेस में खुद को शामिल किया।

जबकि भारतीय महिला कंपाउंड टीम (पुर्याशा सुधीर शिंदे, त्रिषणा देव और सुरेखा ज्योति वेनाम) सेमीफाइनल में चीनी ताइपे से हार गई हैं और उन्हें कांस्य के लिए अब प्लेऑफ मुकाबला खेलना होगा।

साइना ने जगाई उम्मीदें, सिंधू की हार

india in asian games 2014, 6th Day.
भारत की शीर्ष महिला बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने अपना विजयी अभियान आगे बढ़ाते हुए एशियन गेम्स के महिला सिंगल्स के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। वहीं पुरुष सिंगल्स में पी कश्यप ने भी प्री-क्वार्टर फाइनल में स्थान पक्का कर लिया है। हालांकि इस बीच पीवी सिंधू की हार से भारतीय खेमे को बड़ा झटका लगा है।

छठीं सीड साइना को ईरान की सोराया एगहेइहाजिआघा को हराने में सिर्फ 18 मिनट का समय लगा और भारतीय खिलाड़ी ने सीधे सेटों में यह मुकाबला 21-7, 21-6 से जीतकर अपना अभियान आगे बढ़ाया। क्वार्टर फाइनल में साइना के लिए बड़ी चुनौती सामने खड़ी है क्योंकि अब उनका मुकाबला दूसरी सीड चीन की खिलाड़ी वेंग यिहान से होगा।

इस बीच विश्व की 10वें नंबर की खिलाड़ी सिंधू को कड़े मुकाबले के बाद हार का सामना करना पड़ा। विश्व की 34वें नंबर की इंडोनेशियाई खिलाड़ी मेनूपुट्टी बैलेट्रिक्स ने सिंधू को 20-22, 21-16, 22-20 से हराकर उलटफेर किया। वहीं पुरुषों में पी कश्यप ने अफगानिस्तान के इकबाल अहमद शाकिब को सिर्फ 17 मिनट में 21-6, 21-6 से हराकर टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता दिखाया।

मिक्स्ड डबल्स में राउंड-32 मुकाबले में अक्षय देवालकर और प्रादन्या गादरे को सिंगापुर के त्रियाचार्ट चेयूट्र औ याओ लेई की जोड़ी ने 22-20, 17-21, 21-13 से हराया। मिक्स्ड डबल्स राउंड-32 के एक अन्य मुकाबले में भारत के मनु अटारी और एन सिक्की रेड्डी की जोड़ी ने राशिद अफनान और शराफुद्दीन नशियू की जोड़ी को 21-8, 21-14 से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed