फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   'India has to be made a sporting superpower', in Mann Ki Baat PM Modi inspired people to play sports

Mann Ki Baat: 'भारत को खेल महाशक्ति बनाना है', मन की बात में पीएम मोदी ने लोगों के खेलने के लिए प्रेरित किया

Sun, 27 Jul 2025 11:36 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 27 Jul 2025 11:36 AM IST
सार

पीएम मोदी ने कहा, 'क्या आप जानते हैं ओलंपिक के बाद सबसे बड़ा खेल आयोजन कौन सा होता है? इसका उत्तर है - वर्ल्ड पुलिस एंड गेम्स।'

विज्ञापन
'India has to be made a sporting superpower', in Mann Ki Baat PM Modi inspired people to play sports
पीएम मोदी - फोटो : PMO

विस्तार

प्रधानमंत्री मोदी ने 'मन की बात' के 124वें एपिसोड को संबोधित किया। उन्होंने कहा, 'मन की बात में एक बार फिर बात होगी देश की सफलताओं की, देशवासियों की उपलब्धि की। पिछले कुछ समय में पूरा देश, खेल, विज्ञान और संस्कृति को लेकर बहुत कुछ ऐसा हुआ है, जिस पर हर भारतीय को गर्व है।' उन्होंने लोगों को खेल के लिए प्रेरित किया और कहा कि भारत को खेल महाशक्ति बनाना है। 
विज्ञापन


पीएम मोदी ने कहा, 'क्या आप जानते हैं ओलंपिक के बाद सबसे बड़ा खेल आयोजन कौन सा होता है? इसका उत्तर है - वर्ल्ड पुलिस एंड गेम्स। दुनिया भर के पुलिसकर्मी, फायर फाइटर्स, सिक्योरिटी से जुड़े लोग उनके बीच होने वाला स्पोर्ट्स टूर्नामेंट। इस बार ये टूर्नामेंट अमेरिका में हुआ और इसमें भारत ने इतिहास रच दिया। भारत ने करीब-करीब 600 मेडल जीते। 71 देशों में हम शीर्ष तीन में पहुंचे।'
विज्ञापन


पीएम मोदी ने कहा, 'उन वर्दीधारियों की मेहनत रंग लाई जो दिन-रात देश के लिए खड़े रहते हैं। हमारे ये साथी अब खेल के मैदान में भी झंडा बुलंद कर रहे हैं। मैं सभी खिलाड़ियों और कोचिंग टीम को बधाई देता हूं। वैसे आपके लिए ये भी जानना दिलचस्प होगा कि 2029 में ये खेल भारत में होंगे। दुनिया-भर से खिलाड़ी हमारे देश आएंगे। हम उन्हें भारत की मेहमान-नवाजी दिखाएंगे, अपनी खेल संस्कृति से परिचय कराएंगे।'
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम मोदी ने कहा, 'बीते दिनों, मुझे, कई युवा एथलीट्स और उनके परिवार वालों के संदेश मिले हैं। इनमें 'खेलो भारत नीति 2025' की खूब सराहना की गई है। इस नीति का लक्ष्य साफ है - भारत को खेल महाशक्ति बनाना।'
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed