फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   India has named Bhagyashree Jadhav Sumit Antil as the nation's flagbearers for the upcoming Paris Paralympics

Paralympics: पेरिस पैरालंपिक खेलों में सुमित और भाग्यश्री होंगे ध्वजवाहक, करेंगे भारतीय दल का नेतृत्व

Fri, 16 Aug 2024 03:49 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Fri, 16 Aug 2024 03:49 PM IST
सार

भारत पेरिस पैरालंपिक में अपने इतिहास का सबसे बड़ा दल भेज रहा है। टोक्यो में भारत के 54 पैरालंपिक एथलीटों ने हिस्सा लिया था। पेरिस पैरालंपिक की शुरुआत 28 अगस्त से हो रही है।

विज्ञापन
India has named Bhagyashree Jadhav Sumit Antil as the nation's flagbearers for the upcoming Paris Paralympics
सुमित अंतिल - फोटो : PTI

विस्तार

भाग्यश्री जाधव और सुमित अंतिल पेरिस पैरालंपिक खेलों में भारत के ध्वजवाहक होंगे और उद्घाटन समारोह में 84 सदस्यीय भारतीय दल का नेतृत्व करेंगे। भारत पेरिस पैरालंपिक में अपने इतिहास का सबसे बड़ा दल भेज रहा है। टोक्यो में भारत के 54 पैरालंपिक एथलीटों ने हिस्सा लिया था। पेरिस पैरालंपिक की शुरुआत 28 अगस्त से हो रही है। 
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई पदक जीत चुकी हैं भाग्यश्री 
महाराष्ट्र की भाग्यश्री अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नियमित रूप से प्रदर्शन कर रही हैं। उन्होंने 2022 एशियन पैरा गेम्स में गोला फेंक एफ34 स्पर्धा में रजत पदक जीता था और टोक्यो पैरालंपिक में सातवें स्थान पर रही थीं। भाग्यश्री का सफर 2017 में शुरू हुआ था और उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लगातार पदक जीतकर अपनी पहचान बना ली थी। उन्होंने इसके साथ ही फेजा विश्व कप और विश्व पैरा एथलेटिक्स गेम्स में भी पदक जीते थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

गत विश्व रिकॉर्डधारी हैं सुमित 
भारत के स्टार पैरा भाला फेंक एथलीट सुमित एफ64 वर्ग में गत विश्व रिकॉर्डधारी हैं। उन्होंने 2020 टोक्यो पैरालंपिक में 68.55 मीटर के विश्व रिकॉर्ड थ्रो के साथ स्वर्ण पदक जीता था। सुमित ने 2023 विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण जीता और 2022 एशियन गेम्स में 73.29 मीटर के थ्रो के साथ नया विश्व रिकॉर्ड बनाया था। इस बार भारत तीन नए स्पर्धा में चुनौती पेश करेगा जिसमें पैरा साईकिलिंग, पैरा रोइंग और ब्लाइंड जूडो शामिल है। इस तरह भारत पैरालंपिक में कुल 12 खेलों में चुनौती पेश करेगा। भारतीय पैरालंपिक समिति (पीसीआई) ने इसकी जानकारी दी। 
विज्ञापन

टोक्यो से दोगुना होगी महिला पैरा एथलीटों की संख्या 
टोक्यो की तुलना में महिला पैरा एथलीटों की संख्या इस बार दोगुनी है। पिछली बार 14 महिला पैरा एथलीटों ने हिस्सा लिया था, लेकिन पेरिस में 32 भारतीय महिला पैरा एथलीट हिस्सा लेंगी। भारत ने टोक्यो पैरालंपिक में कुल 19 पदक जीते थे और इस बार कोशिश पुरानी उपलब्धि को पीछे छोड़ने की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed