फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   India could not convert even one penalty corner out of twelve, lost to Germany in Hockey Junior World Cup

Hockey: बारह में से एक भी पेनाल्टी कॉर्नर नहीं भुना सका भारत, जूनियर विश्व कप में जर्मनी के हाथों मिली हार

Thu, 14 Dec 2023 11:44 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Thu, 14 Dec 2023 11:44 PM IST
सार

भारतीय जूनियर टीम इस साल जर्मनी से पांच बार भिड़ी है और हर बार उसे पराजय का सामना करना पड़ा है। इसी प्रतिद्वंद्वी से 2021 के सेमीफाइनल में 2-4 से हार मिली थी।

विज्ञापन
India could not convert even one penalty corner out of twelve, lost to Germany in Hockey Junior World Cup
जर्मनी बनाम भारत - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय हॉकी टीम को पेनाल्टी कॉर्नर न भुना पाने का खामियाजा भुगतना पड़ा और जूनियर विश्व कप के सेमीफाइनल में टीम को जर्मनी के हाथों 1-4 से हार का सामना करना पड़ा। भारतीय टीम को 12 पेनाल्टी कॉर्नर मिले, जिसमें से एक भी गोल में तब्दील नहीं हो सका। छह बार की चैंपियन जर्मनी ने सिर्फ दो पेनाल्टी कॉर्नर अर्जित किए और दोनों को भुना लिया।
विज्ञापन


इससे पहले क्वार्टर फाइनल में भारतीय टीम ने नीदरलैंड के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन किया था और 4-3 से जीत हासिल की थी लेकिन गुरुवार को जर्मनी के खिलाफ टीम को पेनाल्टी कॉर्नर न भुना पाने से हार का सामना करना पड़ा। जर्मनी के बेन हेसबैक ने आठवें (मैदानी गोल) और 30वें मिनट (पेनाल्टी कॉर्नर) में दो गोल कर जर्मनी को 2-1 से बढ़त दिलाई थी।
विज्ञापन


फ्रांस या स्पेन से होगी जर्मनी की टक्कर
इससे पहले एक समय स्कोर 1-1 से बराबरी पर था जब संदीप चिरमाको ने 11वें मिनट में भारत के लिए गोल कर बराबरी दिलाई थी। उसके बाद जर्मनी ने ग्लेंडर पाल (41वां मिनट) और फ्लोरियन स्पर्लिंग (58वां मिनट) की मदद से गोल कर अपनी जीत सुनिश्चित की। गत उपविजेता जर्मनी की टक्कर अब फ्रांस और स्पेन के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता के साथ होगी। भारतीय टीम शनिवार को कांस्य पदक के मुकाबले के लिए भिड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जर्मनी के खिलाफ इस बार मिली पांचवीं हार
भारतीय जूनियर टीम इस साल जर्मनी से पांच बार भिड़ी है और हर बार उसे पराजय का सामना करना पड़ा है। इसी प्रतिद्वंद्वी से 2021 के सेमीफाइनल में 2-4 से हार मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed