{"_id":"4239011a-8195-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"india-continues-international-lobbying-to-save-wrestling-in-olympic","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुश्ती बचाने के लिए लाबिंग में जुटा भारत","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल ","slug":"sports"}}
कुश्ती बचाने के लिए लाबिंग में जुटा भारत
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 28 Feb 2013 04:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओलंपिक में कुश्ती को बचाए रखने के लिए भारत दुनियाभर के देशों के बीच लाबिंग में जुट गया है। भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृज भूषण शरण सिंह ने कहा कि 2020 ओलंपिक से कुश्ती कुश्ती को बाहर नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने के कहा कि कुश्ती बचाओ मुहिम के तहत भारत अन्य देशों के साथ लाबिंग कर अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहा है।
विज्ञापन
बृज भूषण ने कहा, 'हमें पूरा विश्वास है कि कुश्ती ओलंपिक में बनी रहेगी। इस प्राचीन खेल के ओलंपिक से बाहर होने का तो कोई सवाल ही पैदा नहीं होता है। हम अन्य देशों के दूतावासों और कुश्ती महासंघों से संपर्क कर एक अनुकूल माहौल बनाने की कोशिश कर रहे हैं ताकि आईओसी को समझ आ सके कि यह खेल दुनिया में कितना लोकप्रिय है।'
विज्ञापन
बृज भूषण ने कहा, 'हमने इस मामले पर हाल ही में खेल मंत्री जितेंद्र सिंह से मुलाकात की थी। खेल मंत्री ने एक बार फिर भारतीय ओलंपिक संघ को भी पत्र लिखा है कि वह इस मुद्दे को आईओसी के कार्यकारी बोर्ड में मजबूती से उठाए। हमने कुश्ती की विश्व संस्था फीला के साथ साथ आईओसी को भी पत्र लिखे हैं। फीला ने हमें आश्वस्त किया है कि कुश्ती को ओलंपिक से बाहर निकालना बहुत ही मुश्किल काम है।'
विज्ञापन
बृजभूषण के साथ महासंघ के महासचिव राज सिंह और एशियाई कुश्ती प्रतियोगिता के कार्यकारी अध्यक्ष जी एस मंडेर ने कहा कि सरकार पूरी तरह हमारे साथ है। हमें पूरा यकीन है कि सरकार के समर्थन से हम अन्य देशों के साथ इस खेल को बचाने की लाबिंग को सफ्लतापूर्वक अंजाम दे सकेंगे।