फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   IND vs USA Hockey India beats America finishes ninth in Junior Women's Hockey World Cup

IND vs USA Hockey: भारत ने अमेरिका को हराया, जूनियर महिला हॉकी विश्व कप में नौवें स्थान पर रहा

Sun, 10 Dec 2023 10:33 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Sun, 10 Dec 2023 10:33 PM IST
सार

निर्धारित समय में भारत की तरफ से मंजू चौरसिया (11वेंं) और सुनेलिता टोप्पो (57वें) ने एक-एक गोल किया, जबकि अमेरिका की तरफ से दोनों गोल कीर्स्टन थॉमासी (27वें औैर 53वें) ने किए। पेनॉल्टी शूटआउट में दोनों टीम ने अपना पूरा कौशल दिखाया।

विज्ञापन
IND vs USA Hockey India beats America finishes ninth in Junior Women's Hockey World Cup
भारतीय महिला जूनियर हॉकी टीम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गोलकीपर माधुरी किंडो के शानदार प्रदर्शन से भारत ने अमेरिका को सडन डेथ में 3 -2 से हराकर जूनियर महिला हॉकी विश्व कप में नौवां स्थान हासिल किया। क्लासिफिकेशन मैच में भारत और अमेरिका ने निर्धारित समय में दो-दो गोल किए थे। इसके बाद मैच सडन डेथ तक खिंच गया जिसमें माधुरी ने शानदार बचाव किया जबकि रुताजा दादासो पिसल ने गोल करके भारत को जीत दिलाई।
विज्ञापन


निर्धारित समय में भारत की तरफ से मंजू चौरसिया (11वें) और सुनेलिता टोप्पो (57वें) ने एक-एक गोल किया, जबकि अमेरिका की तरफ से दोनों गोल कीर्स्टन थॉमासी (27वें औैर 53वें) ने किए। पेनॉल्टी शूटआउट में दोनों टीम ने अपना पूरा कौशल दिखाया। भारत की तरफ से मुमताज और रुताजा ने पेनॉल्टी शूटआउट में गोल किए। रुताजा बाद में सडन डेथ में भी गोल करने में सफल रही। अमेरिका की तरफ से पेनल्टी शूट आउट में केटी डिक्सन और ओलिविया बेंट कोल ने गोल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed