{"_id":"66ac870da778a9602309ce70","slug":"ind-vs-sl-video-your-captain-rohit-sharma-speaking-hitman-message-to-indian-fans-as-he-returns-to-work-2024-08-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs SL VIDEO: 'मैं आपका कप्तान रोहित बोल रहा हूं...', काम पर लौटे हिटमैन का भारतीय फैंस को मैसेज, जीता दिल","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
IND vs SL VIDEO: 'मैं आपका कप्तान रोहित बोल रहा हूं...', काम पर लौटे हिटमैन का भारतीय फैंस को मैसेज, जीता दिल
Fri, 02 Aug 2024 12:43 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Fri, 02 Aug 2024 12:43 PM IST
सार
सीरीज की शुरुआत से पहले रोहित ने सभी भारतीय क्रिकेट फैंस को एक विशेष और भावनात्मक संदेश दिया। बीसीसीआई द्वारा शेयर किए गए वीडियो ने उन सभी यादगार पलों को कैद कर लिया जो फैंस और खिलाड़ियों ने कुछ हफ्ते पहले साझा किए थे।
विज्ञापन
रोहित शर्मा
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय क्रिकेट के एक नए युग की शुरुआत हो चुकी है। राहुल द्रविड़ के हटने और गौतम गंभीर के मुख्य कोच बनने के बाद श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय टीम के प्रदर्शन ने एक नई उम्मीद जगाई है। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारत ने निडर क्रिकेट खेलते हुए 3-0 से सीरीज अपने नाम की। टी20 प्रारूप के बाद अब बारी वनडे फॉर्मेट की है। रोहित शर्मा की अगुआई में भारतीय टीम 50 ओवर के फॉर्मेट में श्रीलंका के क्लीन स्वीप को दोहराने का लक्ष्य रखेगी। हालांकि, टी20 की तुलना में वनडे में भारतीय टीम में काफी अंतर है। कई दिग्गजों की टीम इंडिया में वापसी हो चुकी है।
विज्ञापन
टी20 विश्व कप
- फोटो : BCCI
भारतीय क्रिकेट के दो दिग्गज रोहित शर्मा और विराट कोहली आठ महीने बाद वनडे में वापसी कर रहे हैं। एक दशक तक 50 ओवर के प्रारूप में दबदबा बनाने वाली इस जोड़ी का लक्ष्य यादगार वापसी करना होगा। दोनों ने टी20 विश्व कप के बाद टी20 अंतरराष्ट्रीय से संन्यास ले लिया था। अब दोनों का पूरा ध्यान वनडे और टेस्ट पर होगा। दोनों ही पिछले साल वनडे विश्व कप के फाइनल में मिली हार को भुलाकर एक नई शुरुआत करना चाहेंगे। इन दोनों के अलावा केएल राहुल, श्रेयस अय्यर की भी वनडे टीम में वापसी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
टी20 विश्व कप 2024
- फोटो : PTI
सीरीज की शुरुआत से पहले रोहित ने सभी भारतीय क्रिकेट फैंस को एक विशेष और भावनात्मक संदेश दिया। बीसीसीआई द्वारा शेयर किए गए वीडियो ने उन सभी यादगार पलों को कैद कर लिया जो फैंस और खिलाड़ियों ने कुछ हफ्ते पहले साझा किए थे। बारबाडोस में रोहित के कप्तान की शूटिंग से लेकर मरीन ड्राइव के पास विजय परेड, वानखेड़े स्टेडियम में प्रतिष्ठित सम्मान समारोह, वीडियो में यह सब दिखाया गया है।
टी20 विश्व कप 2024
- फोटो : Narendra Modi Twitter
नए युग की शुरुआत
रोहित ने वीडियो में कहा कि उनमें अभी भी भारत के लिए सबसे छोटे प्रारूप में खेलने की ललक है। कप्तान ने प्रशंसकों को संबोधित करते हुए कहा कि पिछला एक महीना उनके लिए सच में खास रहा है और यादों से भरा रहा है। हिटमैन ने कहा- वाह, बीता एक महीना क्या शानदार रहा है। यादों से भरा हुआ, इतिहास में अंकित एक महीना। यह एक ऐसा पल था, जो हमेशा हमारे साथ रहेगा। इतना कि मुझे लगता है कि मैं सबसे छोटे प्रारूप के लिए कभी भी खेलने के लिए तैयार हो सकता हूं। नहीं यार, छोड़ो भाई। मेरे पास अपना समय था। मैंने इसका आनंद लिया और यह आगे बढ़ने का समय है।
रोहित ने वीडियो में कहा कि उनमें अभी भी भारत के लिए सबसे छोटे प्रारूप में खेलने की ललक है। कप्तान ने प्रशंसकों को संबोधित करते हुए कहा कि पिछला एक महीना उनके लिए सच में खास रहा है और यादों से भरा रहा है। हिटमैन ने कहा- वाह, बीता एक महीना क्या शानदार रहा है। यादों से भरा हुआ, इतिहास में अंकित एक महीना। यह एक ऐसा पल था, जो हमेशा हमारे साथ रहेगा। इतना कि मुझे लगता है कि मैं सबसे छोटे प्रारूप के लिए कभी भी खेलने के लिए तैयार हो सकता हूं। नहीं यार, छोड़ो भाई। मेरे पास अपना समय था। मैंने इसका आनंद लिया और यह आगे बढ़ने का समय है।
𝙏𝙝𝙞𝙨 𝙞𝙨 𝙮𝙤𝙪𝙧 𝘾𝙖𝙥𝙩𝙖𝙞𝙣 𝙍𝙤𝙝𝙞𝙩 𝙎𝙝𝙖𝙧𝙢𝙖 𝙨𝙥𝙚𝙖𝙠𝙞𝙣𝙜!🎙️ 🫡#TeamIndia | #SLvIND | @ImRo45 pic.twitter.com/jPIAwcBrU4
— BCCI (@BCCI) August 2, 2024
रोहित और विराट कोहली
- फोटो : BCCI
रोहित ने यह भी कहा कि यह सीरीज कई नए युग की शुरुआत को चिह्नित करेगी जिसमें कई नई और पुरानी प्रतिभाएं हैं। उन्होंने कहा- यह हमारे लिए एक नए युग की शुरुआत के साथ मैदान पर वापस आने का समय है। एक नए कोच के साथ एक नई शुरुआत। एक ऐसी साझेदारी जो भारतीय क्रिकेट को सर्वोपरि रखने वाली है। रीसेट बटन को हिट करने का समय आ गया है। हमारे लिए मैदान पर वापस आने का समय आ गया है। उसी ऊर्जा और उसी उत्साह के साथ टीम इंडिया कुछ नए और कुछ पुराने चेहरों के साथ मैदान पर उतरेगी। यह टीम इंडिया है और यह आपके कप्तान रोहित शर्मा बोल रहे हैं। चलिए चलते हैं।' भारत दो अगस्त से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज में श्रीलंका के खिलाफ खेलेगा। सीरीज का आखिरी मुकाबला सात अगस्त को खेला जाएगा।