फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   IND vs PAK Two friends virat kohli and sunil Chhetri like to play against Pakistan Fans shared memes

IND vs PAK: दो दोस्तों को पाकिस्तान के खिलाफ खेलना पसंद, विराट के बाद छेत्री का कमाल; फैंस ने शेयर किए मीम्स

Thu, 22 Jun 2023 04:41 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Thu, 22 Jun 2023 04:41 PM IST
सार

सुनील छेत्री और विराट कोहली दोनों दिल्ली के रहने वाले हैं। छेत्री और कोहली की दोस्ती भी काफी अच्छी है। संयोग कि बात है कि एक भारतीय फुटबॉल टीम का कप्तान है तो दूसरा क्रिकेट टीम का काफी सालों तक कप्तान रहा है।

विज्ञापन
IND vs PAK Two friends virat kohli and sunil Chhetri like to play against Pakistan Fans shared memes
सुनील छेत्री और विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय फुटबॉल टीम ने सैफ चैंपियनशिप में शानदार तरीके से की। उसने पाकिस्तान को पहले मैच में 4-0 हरा दिया। इस मैच में टीम इंडिया के कप्तान सुनील छेत्री ने हैट्रिक गोल दागे। पाकिस्तान के खिलाफ छेत्री के प्रदर्शन को देखकर प्रशंसकों ने सोशल मीडिया पर इस अनुभवी स्ट्राइकर की सराहना की। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली की दोस्ती के बारे में जानने वालों ने सोशल मीडिया पर पाकिस्तान के खिलाफ दो दिग्गजों के प्रदर्शन को दिखाते हुए मजेदार मीम्स शेयर किए।
विज्ञापन


दरअसल, सुनील छेत्री और विराट कोहली दोनों दिल्ली के रहने वाले हैं। छेत्री और कोहली की दोस्ती भी काफी अच्छी है। संयोग कि बात है कि एक भारतीय फुटबॉल टीम का कप्तान है तो दूसरा क्रिकेट टीम का काफी सालों तक कप्तान रहा है। यहां तक कि दोनों बेंगलुरु की टीम से भी खेलते हैं। कोहली आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) और छेत्री इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) में बेंगलुरु एफसी के लिए खेलते हैं।
विज्ञापन

IND vs PAK Two friends virat kohli and sunil Chhetri like to play against Pakistan Fans shared memes
पाकिस्तान के खिलाफ गोल करते भारतीय कप्तान सुनील छेत्री - फोटो : Indian Football/Twitter
छेत्री ने दिलाई मेलबर्न में कोहली की पारी की याद
छेत्री के हैट्रिक गोल के बाद सोशल मीडिया पर लोग यह कहने लगे कि दोनों दोस्तों को पाकिस्तान के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करने में मजा आता है। कोहली ने पिछले साल टी20 विश्व कप में मेलबर्न में पाकिस्तान के खिलाफ मुश्किल मैच में कोहली ने अपने दम पर जीत दिलाई थी। यहां छेत्री ने पाकिस्तान के खिलाफ दनादन तीन गोल किए।

फैंस के मजेदार मीम्स:






मैच में क्या हुआ?
चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 4-0 से परास्त कर दिया। भारत के लिए इस मैच के हीरो कप्तान सुनील छेत्री रहे। उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान पर गोलों की बारिश कर दी। छेत्री ने हैट्रिक गोल दागा। उनके अलावा उदांता सिंह ने एक गोल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed