फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   ind vs korea hockey Highlights super 4 match updates harmanpreet singh mandeep singh know details

India vs Korea Hockey: 2-2 की बराबरी पर समाप्त हुआ भारत बनाम कोरिया मैच, मनदीप और हार्दिक ने दागे गोल

Wed, 03 Sep 2025 10:06 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, राजगीर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, राजगीर Published by: Mayank Tripathi Updated Wed, 03 Sep 2025 10:06 PM IST
सार

India vs Korea Hockey : बिहार के राजगीर में जारी हॉकी एशिया कप 2025 के सुपर-4 के मुकाबले शुरू हो चुके हैं। भारतीय हॉकी टीम का सामना कोरिया से हुआ। बारिश के कारण यह मुकाबला निर्धारित समय से तकरीबन एक घंटे देरी से शुरू हुआ, जो 2-2 की बराबरी पर समाप्त हुआ।

विज्ञापन
ind vs korea hockey Highlights super 4 match updates harmanpreet singh mandeep singh know details
भारत बनाम कोरिया - फोटो : Hockey India-x

विस्तार

बिहार के राजगीर में जारी हॉकी एशिया कप 2025 के सुपर-4 के मुकाबले शुरू हो चुके हैं। भारतीय हॉकी टीम का सामना बुधवार को कोरिया से हुआ। बारिश के कारण यह मुकाबला निर्धारित समय से तकरीबन एक घंटे देरी से शुरू हुआ। मेजबान भारत ने बुधवार को एशिया कप के सुपर चार चरण के अपने पहले मैच में गत चैंपियन कोरिया के खिलाफ कड़े मुकाबले में 2-2 से ड्रॉ खेलकर अपना अपराजेय अभियान जारी रखा। हार्दिक सिंह (8वें मिनट) ने भारत को शुरुआती बढ़त दिलाई जिसके बाद यांग जिहुन (12वें मिनट) और ह्योनहोंग किम (14वें मिनट) ने लगातार गोल करके कोरिया को आगे कर दिया। मनदीप सिंह (52वें मिनट) ने अंतिम क्वार्टर में बराबरी हासिल की और भारत को एक अंक दिलाया।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

ind vs korea hockey Highlights super 4 match updates harmanpreet singh mandeep singh know details
एशिया कप हॉकी - फोटो : ANI
पूल चरण में अपराजेय रही भारतीय टीम
भारतीय हॉकी टीम पूल चरण में अपराजेय रही थी। उसने पूल ए में सारे मैच जीतकर सुपर 4 में जगह बनाई। हरमनप्रीत के नेतृत्व वाली टीम ने चीन को 4-3 से, जापान को 3-2 और कजाखस्तान को 15-0 से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed