फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Incumbent Boxing Federation of India chief Ajay Singh eyeing a third consecutive term as president

BFI Election: लगातार तीसरी बार बीएफआई के अध्यक्ष बनने की जुगत में अजय सिंह, इन दो लोगों से मिलेगी चुनौती

Mon, 17 Mar 2025 03:06 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Mon, 17 Mar 2025 03:06 PM IST
सार

अजय सिंह के नाम का प्रस्ताव उत्तराखंड मुक्केबाजी संघ ने किया। अध्यक्ष पद के लिए उनका मुकाबला असम मुक्केबाजी संघ के सचिव कलिता और हिमाचल प्रदेश मुक्केबाजी संघ के अध्यक्ष भंडारी से होगा।

विज्ञापन
Incumbent Boxing Federation of India chief Ajay Singh eyeing a third consecutive term as president
खेल जगत की रोचक खबर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

भारतीय मुक्केबाजी महासंघ (बीएफआई) के चुनाव की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं और वर्तमान अध्यक्ष अजय सिंह लगातार तीसरी बार पद पर बने रहने की जुगत में लगे हुए हैं। चुनाव गुरुग्राम में 28 मार्च को बीएफआई की वार्षिक आम बैठक के दौरान होगा। नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 16 मार्च थी। अजय को चुनाव में महासचिव हेमंत कलिता और उपाध्यक्ष राजेश भंडारी की चुनौती का सामना करना होगा।
विज्ञापन

अजय सिंह के नाम का प्रस्ताव उत्तराखंड मुक्केबाजी संघ ने किया। अध्यक्ष पद के लिए उनका मुकाबला असम मुक्केबाजी संघ के सचिव कलिता और हिमाचल प्रदेश मुक्केबाजी संघ के अध्यक्ष भंडारी से होगा। भंडारी ने उत्तर क्षेत्र के उपाध्यक्ष पद के लिए भी आवेदन किया है, जो वर्तमान में उनके पास है। केरल राज्य मुक्केबाजी संघ के सचिव डी चंद्रलाल अध्यक्ष पद के चौथे दावेदार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनुराग नहीं लड़ सकेंगे चुनाव 
पूर्व खेल मंत्री अनुराग ठाकुर के भी अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ने की उम्मीद थी और हिमाचल प्रदेश मुक्केबाजी संघ ने अपने प्रतिनिधि के रूप में उनका नाम भेजा था। लेकिन उनका नाम उस मतदाता सूची में नहीं था जिसे अजय सिंह ने अंतिम रूप दिया था। कलिता ने हालांकि उन्हें एक अलग सूची में शामिल किया था लेकिन चुनाव अधिकारी आर के गौबा ने स्थापित मानदंडों का पालन करते हुए बीएफआई प्रमुख द्वारा दी गई सूची को मंजूरी दे दी।
विज्ञापन

सचिव पद के लिए कई उम्मीदवार
सचिव पद के लिए कई उम्मीदवार मैदान में उतरे हैं, जिनमें उत्तर प्रदेश के प्रमोद कुमार, कर्नाटक के सतीश एन, ओडिशा के अनिल कुमार बोहिदार और निवर्तमान कोषाध्यक्ष दिग्विजय सिंह (मध्य प्रदेश) शामिल हैं। कोषाध्यक्ष पद के लिए दिग्विजय ने भी नामांकन दाखिल किया है। इसके अलावा आठ क्षेत्रीय उपाध्यक्ष और इतनी ही संख्या में क्षेत्रीय संयुक्त सचिव भी चुने जाने हैं। नामांकन की जांच मंगलवार को होगी, जबकि वैध नामांकन और नाम वापसी की सूची 19 मार्च को जारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed