फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   imran khan's divorce controversy

क्रिकेटर इमरान के तलाक के बाद पाक में बहस शुरू

Sun, 01 Nov 2015 05:07 PM IST
Updated Sun, 01 Nov 2015 05:07 PM IST
विज्ञापन
imran khan's divorce controversy

पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ़ पार्टी के मुखिया और पाक क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान इमरान खान और उनकी पत्नी का तलाक पाकिस्तानी अखबारों में सुर्खियों में है।

विज्ञापन


रोजनामा 'एक्सप्रेस' लिखता है कि दोनों के बीच कई महीनों से तलाक की अफवाहें चल रही थीं लेकिन वो इन्हें मानने को तैयार नहीं थे। आखिरकार शुक्रवार को दोनों ने तलाक की पुष्टि कर दी।
विज्ञापन


इमरान और रेहाम खान की शादी इसी साल 8 जनवरी को हुई थी और इस तरह लगभग दस महीने बाद ही दोनों ने अपने रास्ते अलग कर लिए।

अखबार लिखता है कि किसी की निजी जिंदगी और उससे जुड़ी परेशानी को सार्वजनिक तौर पर उछालना ठीक नहीं है, इसलिए प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने अपनी पार्टी के नेताओं को हिदायत दी है कि वो इस मुद्दे पर किसी भी तरह की बहस से गुरेज करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


इमरान लोकप्रिय नेता भी ‌हैं

imran khan's divorce controversy

वहीं 'नवा-ए-वक्त' ने जहां नवाज़ शरीफ़ की सोच को सकारात्मक बताया है, वहीं पूर्व राष्ट्रपति और पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के सह अध्यक्ष आसिफ अली ज़रदारी का भी जिक्र किया है जिन्होंने इसे इमरान और रेहाम का निजी मामला बताते हुए इस मुद्दे पर कुछ भी कहने से परहेज किया है।

लेकिन 'एक्सप्रेस' कहता है कि एक राजनेता की जिंदगी और किरदार हमेशा जनता की नज़रों में रहता है, इसलिए एक लोकप्रिय नेता होने के नाते इमरान खान की निजी जिंदगी भी आम लोगों के लिए चर्चा का मुद्दा तो है ही।

रोजनामा ‘वक़्त’ लिखता है कि पंजाब और सिंध में स्थानीय निकाय के चुनावों से ठीक एक दिन पहले तलाक के एलान ने तहरीक-ए-इंसाफ़ पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को मुश्किल में डाल दिया है।

अखबार लिखता है कि बड़े फ़ैसले की ग़लत टाइमिंग ने कई बार पार्टी को सियासी नुक़सान पहुंचाया है।

अख़बार के मुताबिक ऐसा ही फ़ैसला वो था जब पेशावर में आर्मी स्कूल पर हमले के बाद इमरान ख़ान ने अपनी शादी का एलान किया था, जिसके कारण पार्टी को बहुत आलोचना झेलनी पड़ी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed