फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   IGPL announces Rs 1 crore for gold winner Pranavi

एशियाड: प्रणवी उर्स को आईजीपीएल का तोहफा, एक करोड़ रुपये के इनाम का एलान; अदिति और दीक्षा को भी मिलेंगे लाखों

Sat, 03 Oct 2026 10:57 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, आइची नागोया
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, आइची नागोया Published by: मयंक त्रिपाठी Updated Sat, 03 Oct 2026 10:57 PM IST
सार

एशियन गेम्स में महिला व्यक्तिगत गोल्फ का स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचने वाली प्रणवी उर्स को एएम ग्रीन आईजीपीएल एक करोड़ रुपये का पुरस्कार देगी। वहीं, टीम स्पर्धा में रजत पदक जीतने वाली प्रणवी, अदिति अशोक और दीक्षा डागर को 25-25 लाख रुपये दिए जाएंगे।

विज्ञापन
IGPL announces Rs 1 crore for gold winner Pranavi
प्रणवी - फोटो : Twitter

विस्तार

एशियन गेम्स में महिला व्यक्तिगत गोल्फ में ऐतिहासिक स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय गोल्फर प्रणवी उर्स को एएम ग्रीन आईजीपीएल की ओर से एक करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी। आईजीपीएल ने शनिवार को इसकी घोषणा की। प्रणवी एशियाई खेलों में गोल्फ के व्यक्तिगत वर्ग में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला हैं।
विज्ञापन


टीम रजत जीतने वाली खिलाड़ियों को भी पुरस्कार
आईजीपीएल भारतीय महिला गोल्फ टीम की तीनों खिलाड़ियों को भी पुरस्कार देगी। प्रणवी उर्स, अदिति अशोक और दीक्षा डागर को टीम स्पर्धा में रजत पदक जीतने के लिए व्यक्तिगत रूप से 25-25 लाख रुपये दिए जाएंगे।
विज्ञापन


15 अंडर 265 के स्कोर के साथ जीता स्वर्ण
23 वर्षीय प्रणवी ने कासुगाई कंट्री क्लब के ईस्ट कोर्स में शानदार प्रदर्शन करते हुए 15 अंडर 265 के स्कोर के साथ स्वर्ण पदक अपने नाम किया। उनके इस प्रदर्शन से भारत ने एशियाई खेलों के गोल्फ में लंबे अंतराल के बाद व्यक्तिगत स्वर्ण पदक हासिल किया। भारत को इससे पहले एशियाई खेलों में गोल्फ का व्यक्तिगत स्वर्ण 2002 में मिला था। तब शिव कपूर ने पुरुष व्यक्तिगत स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता था। अब प्रणवी ने महिला वर्ग में स्वर्ण जीतकर भारतीय गोल्फ के इतिहास में नया अध्याय जोड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed