फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   IBL : Saina Nehwal Beats PV Sindhu

साइना ने सिंधू पर जीत के बाद मीडिया पर कसे ताने

Fri, 16 Aug 2013 05:06 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Fri, 16 Aug 2013 05:06 PM IST
विज्ञापन
IBL : Saina Nehwal Beats PV Sindhu

इंडियन बैडमिंटन लीग (आईबीएल) में स्वतंत्रता दिवस के दिन जिस मुकाबले का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा था उस मुकाबले ने प्रशंसकों को निराश भी नहीं किया।

विज्ञापन


सिरी फोर्ट स्पोट्स कांप्लेक्स में गुरुवार को देश के दो बड़े खिलाड़ियों के बीच मुकाबला था और बिना किसी उलटफेर के बाजी नंबर वन और अनुभवी बैडमिंटन खिलाड़ी के हाथ लगी।
विज्ञापन


देश की नंबर वन साइना नेहवाल ने नई सनसनी पीवी सिंधू को कड़े मुकाबले में 21-19, 21-8 से हराया। हैदराबाद हॉटशॉट्स की नेहवाल को हाल ही में वर्ल्ड चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतने वाली पीवी सिंधू से कड़ी चुनौती मिली, लेकिन दूसरे गेम में नेहवाल ने आसानी से जीतकर मुकाबला अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हार के बावजूद पीवी सिंधू को मिली ऐसी खुशी...
जीत के बाद मीडिया को आड़े हाथों लेते हुए साइना ने कहा कि कि उसने तो उन्हें हरवा ही दिया था।

मैच के बाद मीडिया पर तंज कसते हुए साइना ने कहा, 'आपने तो मुझे हरा ही दिया था। मीडिया तो ऐसा माहौल बना चुका था कि जैसे मैं मैच में उतरने के साथ ही हार जाऊंगी। इस मीडिया हाइप के कारण मुझ पर भी कुछ दबाव आ गया था।'

उन्होंने बताया कि इस मैच को लेकर जबर्दस्त हाइप पैदा कर दी गई थी। हालांकि अकादमी में हम रोजाना साथ-साथ खेलते हैं लेकिन किसी बड़े टूर्नामेंट में हमारा यह पहला मुकाबला था।
साइना ने दी सिंधू को शिकस्त (फोटो गैलरी)
साथ ही उन्होंने आईबीएल का बेहतरीन ढंग से कवरेज के लिए मीडिया को धन्यवाद भी दिया।
नकारात्मक सोच के कारण हारी
दूसरी ओर सिंधू ने कहा कि नकारात्मक सोच और अत्यधिक रक्षात्मक हो जाने के कारण उन्हें साइना से हार का सामना करना पड़ा।

हालांकि सिंधू ने कहा अगली बार अपने से सीनियर हमवतन खिलाड़ियों के खिलाफ वह ऐसी गलती फिर नहीं दोहराएंगी। उन्होंने कहा, ‘शुरुआत तो ठीक ठाक ही रहा लेकिन 14-14 के स्कोर पर साइना आक्रामक हो गईं। दूसरे गेम में मैं भी कुछ नकारात्मक होने के साथ ही ज्यादा ही रक्षात्मक हो गई।’


उन्होंने कहा, ‘मेरा मानना है कि मुझे कुछ और तेज तथा आक्रामक खेलना चाहिए था। मेरी जजमेंट भी कुछ गलत रही। साइना सीनियर खिलाड़ी हैं और उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया। हालांकि मैं आगे से ऐसी गलती फिर नहीं करूंगी।’

वित्त मंत्री ने भी देखा साइना-सिंधू का मुकाबला

नेहवाल और अवध वॉरियर्स की सिंधू के बीच मुकाबला देखने के लिए वित्त मंत्री पी चिंदबरम भी कांप्लेक्स में मौजूद थे और दोनों खिलाड़ियों का जोरदार उत्साहवर्द्धन किया।

हैदराबाद ने जोरदार मुकाबले में अवध वॉरियर्स को 3-2 से हराया। जबकि एक अन्य मुकाबले में मुंबई मास्टर्स ने बंगा बीट्स बंगलुरू को 3-2 से हराकर जीत से अपनी शुरुआत की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed