फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   'I wish I had performed better...', Neeraj Chopra is not happy even after winning the Golden Spike tournament

Neeraj Chopra: 'काश बेहतर प्रदर्शन किया होता...', गोल्डन स्पाइक टूर्नामेंट जीतने के बाद भी खुश नहीं हैं नीरज

Wed, 25 Jun 2025 03:45 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ओस्ट्रावा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ओस्ट्रावा Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 25 Jun 2025 03:45 PM IST
सार

नीरज ने जीत के बाद कहा, 'मैं अपने प्रदर्शन से खुश नहीं हूं, लेकिन इस बात की खुशी है कि खिताब जीता। मैं बचपन में यह टूर्नामेंट देखा करता था। मैंने जेलेज्नी और उसेन बोल्ट जैसे दिग्गजों को गोल्डन स्पाइक जीतते देखा और मुझे लगता था कि मैं भी एक दिन जीतूंगा।'

विज्ञापन
'I wish I had performed better...', Neeraj Chopra is not happy even after winning the Golden Spike tournament
नीरज चोपड़ा - फोटो : PTI

विस्तार

भारत के स्टार भाला फेंक खिलाड़ी और दो बार के ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा ओस्ट्रावा गोल्डन स्पाइक टूर्नामेंट जीतने के बाद भी खुश नहीं हैं। नीरज ने 85.29 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ नौ खिलाड़ियों के बीच खिताब जीता। यह वही टूर्नामेंट हैं जिसे नीरज के कोच और विश्व रिकॉर्ड होल्डर जेन जेलेज्नी ने अपने करियर में नौ बार जीता है। उन्होंने 1986 से 2006 के बीच खिताब हासिल किए।
विज्ञापन

नीरज ने जीत के बाद क्या कहा?
नीरज ने जीत के बाद कहा, 'मैं अपने प्रदर्शन से खुश नहीं हूं, लेकिन इस बात की खुशी है कि खिताब जीता। मैं बचपन में यह टूर्नामेंट देखा करता था। मैंने जेलेज्नी और उसेन बोल्ट जैसे दिग्गजों को गोल्डन स्पाइक जीतते देखा और मुझे लगता था कि मैं भी एक दिन जीतूंगा। वह सपना सच हो गया है। मुझे पता है कि चेक गणराज्य में भालाफेंक काफी लोकप्रिय है। दर्शकों से हमें अपार समर्थन मिला। काश कि मैं बेहतर प्रदर्शन कर पाता।'
विज्ञापन
विज्ञापन

गोल्डन स्पाइक में नीरज का प्रदर्शन
नीरज ने इस टूर्नामेंट में फाउल के साथ शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने दूसरे प्रयास में 83.45 मीटर का थ्रो किया। दूसरे दौर के बाद नीरज तीसरे स्थान पर थे। तीसरे दौर में 85.29 मीटर के थ्रो के साथ वह शीर्ष पर आए। उनके अगले दो थ्रो 82.17 मीटर और 81.01 मीटर के रहे, जबकि आखिरी थ्रो फाउल रहा। पिछले दो सत्र में वह यहां फिटनेस कारणों से खेल नहीं सके थे।
विज्ञापन

27 वर्ष के चोपड़ा ने इस सत्र में मई में दोहा डायमंड लीग में 90 मीटर की बाधा पार करके दूसरा स्थान हासिल किया। इसके बाद पेरिस डायमंड लीग खिताब जीता। नीरज यहां 2018 में आईएएएफ कांटिनेंटल कप में एशिया प्रशांत टीम का हिस्सा थे और 80.24 मीटर के थ्रो के साथ छठे स्थान पर रहे थे। अब वह बंगलूरू में पांच जुलाई को नीरज चोपड़ा क्लासिक टूर्नामेंट में भाग लेंगे जिसमें पीटर्स और रोहलेर भी खेल रहे हैं।

विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप पर नजरें
नीरज का पूरा ध्यान इस साल होने वाले विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप पर हैं। विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप 13 से 21 सितंबर तक टोक्यो में होगी। इस प्रतियोगिता में पाकिस्तान के अरशद नदीम के भी भाग लेने की उम्मीद है। वहां दोनों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी। दोनों पिछली बार पेरिस ओलंपिक 2024 में आमने-सामने आए थे।

अच्छी लय में चल रहे हैं नीरज
27 साल के नीरज इस सीजन अच्छी लय में दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने हाल ही में पेरिस डायमंड लीग जीता था। उन्होंने पिछले महीने दोहा डायमंड लीग में दूसरे स्थान पर रहते हुए 90 मीटर का आंकड़ा भी पार किया था। उन्होंने 90.23 मीटर का अपना सर्वश्रेष्ठ थ्रो किया था। अब उन्होंने गोल्डन स्पाइक टूर्नामेंट जीतकर अपनी लय बरकरार रखी है। नीरज शुरुआत से ही इस टूर्नामेंट का खिताब जीतने के प्रबल दावेदार थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed