{"_id":"2049d9fe-6493-11e2-93f9-d4ae52bc57c2","slug":"i-will-definitely-reach-number-one-this-year-says-saina-nehwal","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस साल नंबर वन बनना साइना का लक्ष्य ","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल ","slug":"sports"}}
इस साल नंबर वन बनना साइना का लक्ष्य
मुंबई/एजेंसी
Updated Tue, 22 Jan 2013 06:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत की शीर्ष बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल का लक्ष्य इस साल शीर्ष स्थान हासिल करना है। साइना पिछले हफ्ते ही दो साल के अंतराल के बाद दूसरे स्थान पर पहुंचने में सफल रही हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, ‘मैं कठिन परिश्रम कर रही हूं और इस साल काफी टूर्नामेंट खेले जाने हैं। मैं रैंकिंग में फिलहाल दूसरे स्थान पर हूं। इस लिहाज से शीर्ष स्थान हासिल करना मुश्किल नहीं है। इस साल करीब 15-20 टूर्नामेंट होंगे। मेरा पहला लक्ष्य इन सभी टूर्नामेंटों में बेहतर करना है, खासकर वर्ल्ड चैंपियनशिप में। नंबर वन का पोजिशन हमेशा मेरा लक्ष्य रहा है जो कि उम्मीद है कि इस साल हासिल हो जाएगा।’
विज्ञापन
साइना से पूछा गया कि वह खुद को कैसे प्रेरित करती हैं, उन्होंने कहा, ‘यह मुश्किल काम है. चीनी खिलाड़ियों के खिलाफ खेलना वास्तव में मुश्किल होता है। नंबर एक खिलाड़ी भी चीनी है जिसके मुझसे लगभग 12,000 अंक अधिक हैं। दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी बनना आसान नहीं है। मैं इसके लिये कोशिश करुंगी, कुछ भी असंभव नहीं है।’
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि बैडमिंटन में दुनिया की नंबर दो साइना नेहवाल ने मलेशियाई ओपेन सुपर सीरीज बैडमिंटन टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में चीनी ताइपे की 12वीं वरीयता प्राप्त तु यिंग ताइ से हारकर बाहर हो गई थीं।