{"_id":"54373842-fe63-11e1-a185-d4ae52ba91ad","slug":"i-do-not-need-a-wild-card-says-bolt","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुझे वाइल्ड कार्ड की जरूरत नहीं: बोल्ट","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल ","slug":"sports"}}
मुझे वाइल्ड कार्ड की जरूरत नहीं: बोल्ट
किंग्सटन/एजेंसी
Updated Fri, 14 Sep 2012 05:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुनिया के सबसे तेज धावक और विश्व रिकॉर्डधारी जमैका के उसेन बोल्ट ने कहा कि उन्हें अगले साल मास्को में होने वाली विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में प्रवेश के लिए वाइल्ड कार्ड की जरूरत नहीं है। 2012 डायमंड लीग विजेता बोल्ट और विश्व चैंपियन योहान ब्लैक दोनों ही एथलीट इंटरनेशनल एसोसिएशन आफ एथलेटिक्स फेडरेशन (आईएएएफ) के नए नियमों के तहत वाइल्ड कार्ड प्रवेश के हकदार हैं।
लेकिन वैश्विक संस्था एक देश से सिर्फ एक ही एथलीट को वाइल्ड कार्ड का मौका दे सकती है। ऐसे में बोल्ट ने कहा कि वह हमवतन साथी ब्लैक को ही वाइल्ड कार्ड का हकदार मानते हैं। बोल्ट ने यूरोप से स्वदेश लौटने के बाद कहा, ‘मुझे लगता है कि पिछली विश्व चैंपियन प्रतियोगिता जीतने वाले ब्लैक को ही इस वाइल्ड कार्ड का हक है। यदि मुझे वाइल्ड कार्ड दिया भी जाता है तो मैं इसे ठुकरा दूंगा और विश्व चैंपियनशिप के लिए जमैका ट्रायल में हिस्सा लूंगा।’
हालांकि बोल्ट ने कहा कि वह जमैका एथलीट एडमिनिस्ट्रेटिव एसोसिएशन (जेएएए) को 200 मीटर के लिए वाइल्ड कार्ड के हकदार का निर्णय करने का मौका देंगे। बोल्ट ने कहा, ‘वाइल्ड कार्ड धारक को लेकर अंतिम निर्णय जेएएए को ही करना है। एसोसिएशन ही निर्णय करेगा कि मुझे 200 मीटर के ट्रायल में हिस्सा लेना है या नहीं।’