फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   HS Prannoy saves five match points to progress Lakshya Sen exits China Open know details

China Open: चीन के ली शी फेंग से हारकर बाहर हुए लक्ष्य सेन, एचएस प्रणय पांच मैच अंक बचाकर अगले दौर में पहुंचे

Tue, 22 Jul 2025 04:07 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Tue, 22 Jul 2025 04:07 PM IST
सार

लक्ष्य का खराब प्रदर्शन जारी रहा और उन्हें अच्छी शुरुआत के बावजूद चीन के पांचवें वरीय ली शी फेंग से 21-14, 22-24, 11-21 से हार का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
HS Prannoy saves five match points to progress Lakshya Sen exits China Open know details
लक्ष्य सेन - फोटो : PTI

विस्तार

भारतीय शटलर एचएस प्रणय ने पांच मैच अंक बचाए और एक गेम से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए मंगलवार को जापान के कोकी वतनबे को हराकर चाइना ओपन सुपर 1000 बैडमिंटन टूर्नामेंट के दूसरे दौर में जगह बना ली। हालांकि, लक्ष्य सेन एक बार फिर पहली बाधा पार नहीं कर पाए।
विज्ञापन


लक्ष्य को मिली मात
विश्व के 35वें नंबर के खिलाड़ी प्रणय ने 18वें नंबर के वतनबे के खिलाफ 8-21, 21-16, 23-21 से जीत हासिल की। लक्ष्य का खराब प्रदर्शन जारी रहा और उन्हें अच्छी शुरुआत के बावजूद चीन के पांचवें वरीय ली शी फेंग से 21-14, 22-24, 11-21 से हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


मैच के बाद क्या बोले प्रणय?
प्रणय ने मैच के बाद कहा, 'मेरे करियर के इस पड़ाव पर, हर जीत मायने रखती है। मैं टूर पर वापस आकर खुश हूं। खेल का स्तर वास्तव में काफी बेहतर हो गया है और आपको शुरू से ही कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ रहा है। अब हर राउंड जीतना दिन-ब-दिन मुश्किल होता जा रहा है। पुरुष एकल में औसत आयु अचानक 22-23 वर्ष हो गई है। बहुत सारे नए चेहरे हैं और आप वास्तव में नहीं जानते कि उनका खेल कैसा है। अब अनुभव बहुत ज्यादा मायने नहीं रखता है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीय खिलाड़ी की पहले गेम में जापान के खिलाड़ी के सामने एक नहीं चली लेकिन दूसरे गेम में उन्होंने अच्छी वापसी करके मैच को बराबरी पर ला दिया। तीसरा और निर्णायक गेम काफी रोमांचक रहा। प्रणय आखिरी गेम में 2-11 से पीछे थे, लेकिन फिर उन्होंने लगातार पांच अंक लेकर अंतर कम कर दिया। फिर भी 15-20 के स्कोर पर जापान के खिलाड़ी के पास पांच मैच प्वाइंट थे। भारतीय खिलाड़ी ने इन सभी मैच प्वाइंट को बचाकर 21-20 की मामूली बढ़त हासिल कर ली और आखिर में यादगार जीत दर्ज की।


अनुपमा को झटका
महिला एकल में अनुपमा उपाध्याय पहले ही दौर में चीनी ताइपे की लिन ह्सियांग ती से 23-21, 11-21, 10-21 से हारकर बाहर हो गईं। ए सूर्या और ए प्रमुथेश तथा रोहन कपूर और रुथविका गड्डे की मिश्रित युगल जोड़ियां भी अपने शुरुआती दौर के मैच हार गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed