{"_id":"d508e244-7c59-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"hosts-of-asian-athletics-may-be-postponed","type":"story","status":"publish","title_hn":"छिन सकती है एशियाई एथलेटिक्स की मेजबानी!","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल ","slug":"sports"}}
छिन सकती है एशियाई एथलेटिक्स की मेजबानी!
नई दिल्ली/ब्यूरो
Updated Fri, 22 Feb 2013 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता की ओर से चेन्नई में एशियाई एथलेटिक चैंपियनशिप की मेजबानी से इंकार के बाद इस चैंपियनशिप के भारत में आयोजन पर सवाल ख्रड़ा हो गया है। हालांकि एथलेटिक फेडरेशन ऑफ इंडिया चैंपियनशिप भारत में ही रखने के लिए एशियाई एथलेटिक एसोसिएशन (एएए) को मनाएगा।
विज्ञापन
चैंपियनशिप की मेजबानी से इंकार सीधे तौर पर ओलंपिक चार्टर का उल्लंघन है। आईओए पर पहले ही ओलंपिक चार्टर के उल्लंघन को लेकर प्रतिबंध लगा है। यह मामला और खिलाफ जा सकता है। सच्चाई यह है कि 24 सालों बाद भारत में होने जा रही इस चैंपियनशिप की मेजबानी केलिए तमिलनाडु सरकार ने सारे खर्च का जिम्मा उठाने की हामी भरी थी।
विज्ञापन
चैंपियनशिप के लिए स्टेडियम में भी काफी खर्च किया गया है। अब इतनी जल्दी दूसरे वेन्यू पर आयोजन कराना एएफआई के लिए टेढ़ी खीर होगा। एएफआई के अध्यक्ष आदिल सुमारीवाला का कहना है कि वह एएए से चैंपियनशिप भारत में ही किसी दूसरे स्थान पर आयोजित करने की अपील करेंगे। लेकिन यह एएए पर ही निर्भर करेगा कि वह आयोजन स्थल बदलने पर राजी होते हैं या नहीं। अचानक मेजबानी से हाथ खिंचने पर सुरेश कलमाडी की अगुआई वाली एएए एएफआई को दंडित भी कर सकती है।
विज्ञापन