फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   world hockey league, indian women hockey team, malaysia, major dhyan chand stadium

भारत ने मलयेशिया को 3-0 से हराया

Wed, 20 Feb 2013 12:04 AM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
नई दिल्ली/ब्यूरो Updated Wed, 20 Feb 2013 12:04 AM IST
विज्ञापन
world hockey league, indian women hockey team, malaysia, major dhyan chand stadium

वर्ल्ड हॉकी लीग-2 में भारतीय महिलाओं ने लगातार दूसरी जीत दर्ज कर ली है। मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में मंगलवार को भारत ने मलयेशिया को 3-0 से पराजित किया लेकिन यह जीत कहीं से भी कोच नील हॉगुड को संतोषजनक नहीं लगेगी। पूरे मुकाबले के दौरान भारतीय महिलाएं तालमेल की कमी और खराब ट्रैपिंग की समस्या से जूझती रहीं। अन्य मुकाबलों में जापान ने कजाखस्तान को 11-0 से जबकि रूस ने फिजी को 9-0 से हराकर पहली जीत दर्ज की।

विज्ञापन


मैच की शुरुआत से ही भारतीय महिलाओं ने गेंद पर कब्जा जमाकर रखा। आठवें मिनट में उन्हें पहला पेनाल्टी कार्नर हासिल हुआ। जयदीप कौर की हिट को वंदना कटारिया ने गोल की दिशा देकर भारतीय टीम को बढ़त दिलाई। पहले हाफ की समाप्ति से कुछ मिनट पहले मलयेशियाई टीम ने ताबड़तोड़ हमले बोले।
विज्ञापन


सिलवेस्टर पलीजा को एक बेहतरीन मौका मिला। उन्हें सिर्फ गोलकीपर योगिता बाली को छकाना था लेकिन उनकी हिट गोल से बाहर चली गई। इसके तुरंत बाद मलयेशिया टीम को एक और सुनहरा मौका मिला लेकिन इस बार भी वह बराबरी का मौका चूक गईं। पहले हाफ में भारतीय टीम 1-0 की बढ़त पर थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे हाफ के शुरुआत में बाएं छोर से अनूपा बारला ने डी के अंदर खूबसूरत क्रॉस फेंका जिसे बंदना कटारिया ने ट्रैप कर गोल में सरका दिया। 2-0 की बढ़त के बाद भारतीय टीम ने ताबड़तोड़ हमलों का क्रम जारी रखा। इस दौरान उन्हें एक पेनाल्टी कॉर्नर भी मिला लेकिन खराब फिनिशिंग और ट्रैपिंग के चलते एक भी मौका भुनाया नहीं जा सका।


पूरे मैच में ऑफ कलर रहीं रानी रामपाल ने खेल खत्म होने से आठ मिनट पहले कोणीय रिवर्स हिट के जरिये खूबसूरत गोल कर बढ़त 3-0 कर दी। मैच के अंत तक भारत की पक्ष में यही स्कोर रहा। वंदना कटारिया को उनके शानदार दो गोलों के लिए प्लेयर आफ द मैच चुना गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed