फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   Womens Hockey: Indian women's hockey team lost 2-3 to Britain, Team India lost its eighth consecutive match

Womens Hockey: भारतीय महिला हॉकी टीम को ब्रिटेन से मिली 2-3 से हार, लगातार आठवां मैच हारी टीम इंडिया

Mon, 10 Jun 2024 04:02 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 10 Jun 2024 04:02 AM IST
सार

मेजबान टीम की ग्रेस बाल्डसन ने 56वें और 58वें मिनट में दो गोल कर भारत के हाथ से जीत छीन ली। एक वीडियो रिव्यू सहित दो फैसले के कारण कोच हरेंद्र सिंह काफी हताश भी हुए।

विज्ञापन
Womens Hockey: Indian women's hockey team lost 2-3 to Britain, Team India lost its eighth consecutive match
भारतीय महिला हॉकी टीम - फोटो : PTI

विस्तार

भारतीय महिला हॉकी टीम को अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) प्रो लीग में रविवार को ग्रेट ब्रिटेन से 2-3 से हार का सामना करना पड़ा। भारतीय टीम की यह लगाता आठवीं हार है। भारतीय टीम ने मैच में ज्यादातर समय अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन बावजूद इसके टीम को अंतत: हार झेलनी पड़ी।
विज्ञापन


मेजबान टीम की ग्रेस बाल्डसन ने 56वें और 58वें मिनट में दो गोल कर भारत के हाथ से जीत छीन ली। एक वीडियो रिव्यू सहित दो फैसले के कारण कोच हरेंद्र सिंह काफी हताश भी हुए। एक समय स्कोर 2-2 से बराबरी पर था और अंतिम हूटर बजने ही वाला था कि ग्रेस ने दमदार हिट के साथ गोल कर दिया। यह वहीं ग्रेस हैं जिन्होंने तीन साल पहले टोक्यो ओलंपिक में भारत के खिलाफ विजयी गोल दागा और अपनी टीम को कांस्य पदक दिलाया था।
विज्ञापन


ग्रेस के गोल से कोच हरेंद्र के मार्गदर्शन में टीम का पहली जीत के लिए इंतजार और बढ़ गया। वाटसन ने तीसरे मिनट में गोल कर ब्रिटेन को बढ़त दिलाई लेकिन लालरेमसियामी ने 14वें मिनट में गोल दागकर 1-1 की बराबरी दिला दी थी। उसके बाद नवनीत कौर ने 23वें मिनट में भारत को 2-1 से आगे किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed