फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   Womens FIH Pro League India defeated China in back-to-back matches to move on top in points table

FIH Women's Pro League 2022: भारत ने लगातार दूसरी बार चीन को हराया, शीर्ष पर पहुंची टीम इंडिया

Tue, 01 Feb 2022 09:56 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Tue, 01 Feb 2022 09:56 PM IST
सार

भारतीय महिला हॉकी टीम एफआईएच प्रो लीग में लगातार दूसरा मुकाबला जीतकर अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई है। सविता पुनिया की गैरमौजूदगी के बावजूद भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन किया और अपने प्रतिद्वंदी चीन को 2-1 से पटखनी दी। यह टीम इंडिया की चीन के खिलाफ लगातार दूसरी जीत है। 

विज्ञापन
Womens FIH Pro League India defeated China in back-to-back matches to move on top in points table
भारत बनाम चीन हॉकी - फोटो : twitter@TheHockeyIndia

विस्तार

भारतीय महिला हॉकी टीम एफआईएच प्रो लीग में लगातार दूसरा मुकाबला जीतकर अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई है। सविता पुनिया की गैरमौजूदगी के बावजूद भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन किया और अपने प्रतिद्वंदी चीन को 2-1 से पटखनी दी। यह टीम इंडिया की चीन के खिलाफ लगातार दूसरी जीत है। 

विज्ञापन


मस्कट के सुल्तान क़ाबूस काम्प्लेक्स में मंगलवार को खेले गए मुकाबले में भारतीय टीम ने गुरजीत कौर के दो गोल की मदद से चीन को एक बार फिर से शिकस्त दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन


भारत के लिए सबसे पहला गोल गुरजीत कौर ने दागा। उन्होंने तीसरे ही मिनट में पेनल्टी कार्नर को आसानी से गोल में बदला और टीम को शुरूआती बढ़त दिलाई। हालांकि तीसरे क्वार्टर में चीन ने वांग शुमिन की गोल की मदद से भारत के स्कोर की बराबरी की। लेकिन इसके बाद चौथे क्वार्टर में गुरजीत कौर ने 49वें मिनट में गोल कर टीम को विजयी बढ़त दिला दी और मैच को भारत की झोली में डाल दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed