फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   Women's Hockey: 60 players participating in Senior National Women's Hockey Camp, players were selected on the basis of domestic competitions

Women's Hockey: सीनियर राष्ट्रीय महिला हॉकी शिविर में भाग ले रहीं 60 खिलाड़ी, घरेलू प्रतियोगिताओं के आधार पर किया गया खिलाड़ियों का चयन

Tue, 28 Dec 2021 02:05 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 28 Dec 2021 02:05 AM IST
सार

हॉकी इंडिया के अनुसार इस 60 सदस्यीय सूची में सीनियर महिला कोर समूह की खिलाड़ी भी शामिल हैं जिन्हें अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में उनके प्रदर्शन के आधार पर बरकरार रखा गया है।

विज्ञापन
Women's Hockey: 60 players participating in Senior National Women's Hockey Camp, players were selected on the basis of domestic competitions
महिला हॉकी टीम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के बेंगलुरु स्थित दक्षिण केंद्र में सोमवार से शुरू हुए सीनियर महिला राष्ट्रीय हॉकी शिविर शुरू में 60 खिलाड़ी हिस्सा ले रही हैं। खिलाड़ियों का चयन हाल में संपन्न 11वीं सीनियर महिला राष्ट्रीय चैंपियनशिप, अंतर विभाग राष्ट्रीय चैंपियनशिप और हॉकी इंडिया से स्वीकृत अन्य घरेलू प्रतियोगिताओं में प्रदर्शन के आधार पर किया गया है। 
विज्ञापन


हॉकी इंडिया के अनुसार इस 60 सदस्यीय सूची में सीनियर महिला कोर समूह की खिलाड़ी भी शामिल हैं जिन्हें अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में उनके प्रदर्शन के आधार पर बरकरार रखा गया है। जूनियर महिला टीम की ओर से अच्छा प्रदर्शन करने वाली खिलाड़ियों को भी इस सूची में जगह मिली है जिसे अगले साल होने वाले महिला एशिया कप की तैयारियों से पहले 33 खिलाड़ियों तक सीमित किया जाएगा। 
विज्ञापन


महिला टीम की मुख्य कोच जानेका शोपमैन ने कहा,‘अगले साल एशिया कप 2022, एफआईएच हॉकी प्रो लीग और फिर विश्व कप और महत्वपूर्ण एशियाई खेलों सहित कई शीर्ष टूर्नामेंट होने हैं, इसलिए हमारे लिए महत्वपूर्ण है कि हमारे पास 33 खिलाड़ियों का मजबूत पूल हो।’
विज्ञापन
विज्ञापन


शिविर में भाग ले रही खिलाड़ी : 
गोलकीपर : सविता, रजनी एतिमारपु, बिचु देवी खरीबम, अल्फा करकेटा, श्वेता, सुष्मिता पाटिल। 
डिफेंडर : दीप ग्रेस एक्का, गुरजीत कौर, निक्की प्रधान, मनप्रीत कौर, रश्मिता मिंज, सुमन देवी थोडम, महिमा चौधरी, गगनदीप कौर, उदिता, अक्षता ढेकाले, इशिका चौधरी, मरीना लालरामनघाकी, प्रियंका, रीत, रीमा बाक्सला, अंजलि एचआर, रेणुका यादव, मुदिता।
मिडफील्डर : निशा, सलीमा टेटे, पुखरामबम सुशीला चानू, ज्योति, नवजोत कौर, मोनिका, लिलिमा मिंज, नमिता टोप्पो, रीना खोखर, मारियाना कुजूर, सोनिका, नेहा, अजमीना कुजूर, बलजीत कौर, सुषमा कुमारी। 

फॉरवर्ड : रानी, लालरेमसियामी, नवनीत कौर, राजविंदर कौर, वंदना कटारिया, शर्मिला देवी, दीपिका, जीवन किशोरी टोप्पो, लालरिंदिकी, संगीता कुमारी, अर्चना भारद्वाज, सरबदीप कौर, नवजोत कौर, ज्योति, मोनिका सिहाग, प्रीति दुबे, राजू रानवा, आर्या केएम, उपासना सिंह, दीप्ति लाकड़ा और ऐश्वर्या चव्हाण।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed