फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   Women's Asia Cup Hockey: Indian eves beat China by 4-1

महिला एशिया कप हॉकी: भारत ने चीन को हराकर किया बड़ा उलटफेर

Tue, 31 Oct 2017 12:40 AM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान Updated Tue, 31 Oct 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
Women's Asia Cup Hockey: Indian eves beat China by 4-1
रानी रामपाल - फोटो : sportstarlive

रानी रामपाल की अगुवाई वाली भारत ने एक इकाई  के रूप में खेलते हुए बड़ा उलटफेर करते हुए एफआईएच रैंकिंग में आठवें स्थान पर काबिज चीन को काकामिगहारा (जापान) में सोमवार को सीनियर महिला हॉकी एशिया कप में पूल ए में 4-1 से हराकर सबसे बड़ा उलटफेर किया। भारत की यह लगातार दूसरी जीत है। भारत के नए चीफ हॉकी कोच हरेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन की छाप लड़कियों के खेल पर साफ दिखाई दी। भारत ने पहले मैच में सिंगापुर को हराया था। भारत अपने अगले और आखिरी पूल मैच में मलयेशिया से मंगलवार को भिड़ेगी। भारत की टीम इस टूर्नामेंट में शिरकत करने वाली चौथी सबसे उंची वरीयता प्राप्त टीम है। भारत दो मैचों से छह अंक लेकर टॉप पर है। 

विज्ञापन


हॉकी इंडिया से मिली जानकारी के मुताबिक  विजेता भारत कलिए गुरजीत कौर (19वें मिनट), नवजोत कौर (32 वें मिनट),नेहा गोयल (49वें मिनट) और रानी रामपाल (58वें मिनट) ने एक एक गोल किया। पराजित चीन के लिए एकमात्र गोल कुइशिया कुई (38वें मिनट) ने दागा।
विज्ञापन


भारत की महिला टीम को आक्रामक तेवर अपनाने का लाभ मिला। पहले क्वॉर्टर में दबदबा बनाए रखने के बावजूद भारत गोल कर अपना खाता खोलने में नाकाम रहा। ड्रैग फ्लिकर गुरजीत कौर ने दूसरे क्वॉर्टर के चौथे मिनट में पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदल कर भारत का खाता खोला। गेंद भारत की खिलाड़ियों के कब्जे में रही लेकिन चीन की खिलाड़ियों ने मुस्तैदी से अपने किले की हिफाजत की। नवजोत कोर ने तीसरे क्वॉर्टर के दूसरे मिनट में बढ़िया मैदानी गोल कर भारत को 2-0से आगे कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चीन की कुइशिया कुई  ने छह मिनट बाद मिले पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदल कर स्कोर 1-2 कर दिया। भारत ने चौथे क्वॉर्टर में पूरी ताकत आक्रमण में झोंक दी। नेहा गोयल ने चौथे क्वॉर्टर के चौथे मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर चतुराई दिखाते हुए चीन की गोलरक्षक जियो यी को गच्चा देकर गोल कर भारत की बढ़त 3-1 कर दी। कप्तान रानी रामपाल ने खेल खत्म होने से दो मिनट पहले गोल गजब का मैदानी गोल कर भारत को  4-1 से जीत दिला दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed