फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   wife and daughter in same city due to lockdown at hockey player sunil training center

महज 20 किमी का फासला, पर लॉकडाउन के कारण पत्नी-बेटी से दूर ट्रेनिंग सेंटर में हैं सुनील

Thu, 16 Apr 2020 11:03 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Thu, 16 Apr 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
wife and daughter in same city due to lockdown at hockey player sunil training center
एसवी सुनील

भारतीय हॉकी टीम के फारवर्ड एसवी सुनील की पत्नी और एक साल की बेटी उनके ट्रेनिंग सेंटर से ज्यादा दूर नहीं हैं लेकिन कोविड-19 महामारी के खतरे को देखते हुए वह घर जाने से बच रहे हैं। 

विज्ञापन


सुनील की पत्नी निशा और एक साल की बेटी शानविता बंगलूरू में भारतीय खेल प्राधिकरण के सेंटर से महज 20 किलोमीटर दूरी पर हैं। इस वायरस से बचने के लिये देशव्यापी लॉकडाउन के बीच भारतीय हॉकी टीम ट्रेनिंग कर रही है। 
विज्ञापन


सुनील ने कहा, 'यहां शिविर में मौजूद ज्यादातर खिलाड़ी अपने परिवार के साथ होना पसंद करते और यहां तक कि मेरा परिवार भी यहां से ज्यादा दूर नहीं ठहरा है। मेरी पत्नी और मैंने फैसला किया कि हम जहां हैं, वहीं रहेंगे और दिशानिर्देशों का कड़ाई से पालन करें क्योंकि यही हमारे परिवार के हित में होगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'मुझे भी अपनी पत्नी और बेटी की कमी खलती है लेकिन ये मुश्किल परिस्थितियां हैं और हमें ऐसा करके फायदा ही होगा और हमें सांमजस्य बिठाना जारी रखना होगा।'


सुनील ने कहा, 'हम सभी लॉकडाउन के बढ़ने की उम्मीद कर रहे थे और इस महामारी से भारत में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में जो नुकसान हुआ है, उसे देखते हुए यह ठीक है। हम यहां पिछले डेढ़ महीने सें हैं और मुझे लगता है कि साथी खिलाड़ियों और कोचिंग स्टाफ के साथ ज्यादा समय बिताने से हम एक दूसरे से काफी घुल मिल गए हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed