{"_id":"cdce259e-71f9-11e2-9304-d4ae52bc57c2","slug":"warriors-and-waveriders-fight-for-final-in-hil","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचआईएलः जीत के इरादे से उतरेंगे दिल्ली और पंजाब","category":{"title":"Hockey","title_hn":"हॉकी","slug":"hockey"}}
एचआईएलः जीत के इरादे से उतरेंगे दिल्ली और पंजाब
रांची/एजेंसी
Updated Fri, 08 Feb 2013 07:44 PM IST
विज्ञापन
खिताब के प्रबल दावेदार दिल्ली वेवराइडर्स को अपने आखिरी लगी मैच में पराजय से कुछ झटका लगा है लेकिन टीम इससे संभलते हुए जेपी पंजाब वारियर्स के खिलाफ हॉकी इंडिया लीग (एचआईएल) के शनिवार को होने वाले सेमीफाइनल में जीत के इरादे से उतरेगी।
विज्ञापन
दिल्ली को अपने घरेलू मैदान में उत्तर प्रदेश विजार्ड्स से 1-4 से हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन टीम इस हार को पीछे छोड़ने और सेमीफाइनल में नए जोश से उतरने के लिए प्रतिबद्ध है। दिल्ली के सामने सेमीफाइनल में पंजाब वारियर्स की चुनौती है, जिसे उसने लीग दौर में तीनों मैचों में हराया था। लीग चरण के बाद अंक तालिका में दिल्ली 49 अंकों से चोटी पर और पंजाब की टीम 29 अंकों के साथ चौथे स्थान पर रही।
विज्ञापन
दिल्ली ने लीग चरण में 12 मैचों में नौ जीते जबकि पंजाब को इतने ही मैचों में चार जीत हासिल हुई। दिल्ली ने जालंधर में पंजाब के खिलाफ आखिरी लीग मुकाबले में 3-2 से जीत दर्ज की थी लेकिन दिल्ली के कोच एके बंसल और कप्तान सरदार सिंह को मालूम है कि सेमीफाइनल में जरा सी चूक भी भारी पड़ सकती है क्योंकि यहां पर टीम के पास वापसी करने का कोई मौका नहीं है।
विज्ञापन