{"_id":"61809143a2f2c513c977ca52","slug":"vivek-sagar-said-we-will-get-the-benefit-of-practice-with-senior-team","type":"story","status":"publish","title_hn":"हॉकी: विवेक ने कहा- सीनियर टीम संग अभ्यास का मिलेगा लाभ","category":{"title":"Hockey","title_hn":"हॉकी","slug":"hockey"}}
हॉकी: विवेक ने कहा- सीनियर टीम संग अभ्यास का मिलेगा लाभ
Tue, 02 Nov 2021 06:45 AM IST
Jeet Kumar
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Jeet Kumar
Updated Tue, 02 Nov 2021 06:45 AM IST
सार
भारत की सीनियर और जूनियर टीमें अभी यहां भारतीय खेल प्राधिकरण के परिसर में एक साथ अभ्यास कर रही है।
विज्ञापन
विवेक सागर प्रसाद
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ओलंपिक कांस्य पदक विजेता टीम के सदस्य रहे विवेक सागर प्रसाद का मानना है कि भुवनेश्वर में होने वाले एफआईएच जूनियर विश्व कप हॉकी प्रतियोगिता से पहले सीनियर टीम के साथ अभ्यास करने का मौजूदा चैंपियन भारत को फायदा मिलेगा।
विज्ञापन
भारत की सीनियर और जूनियर टीमें अभी यहां भारतीय खेल प्राधिकरण के परिसर में एक साथ अभ्यास कर रही है। इससे भारतीय जूनियर टीम को 24 नवंबर से पांच दिसंबर तक होने वाले टूर्नामेंट की अच्छी तैयारियों का मौका मिल रहा है।
विज्ञापन
प्रसाद ने कहा, ‘हमारी तैयारी वास्तव में अच्छी चल रही है। उसी परिसर में सीनियर टीम भी अभ्यास कर रही है जिसका बड़ा फायदा मिल रहा है क्योंकि हम उनके खिलाफ मैच खेलकर अभ्यास कर रहे हैं। हम दबाव की परिस्थितियों को लेकर सीनियर खिलाड़ियों से काफी बात करते हैं और उनका अनुभव हमारे लिए काफी उपयोगी है।’
विज्ञापन