फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   up wizards hold punjab warriors to draw

एचआईएल: यूपी और पंजाब का मुकाबला ड्रॉ

Wed, 23 Jan 2013 12:30 AM IST
जालंधर/अमर उजाला ब्यूरो
जालंधर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 23 Jan 2013 12:30 AM IST
विज्ञापन
up wizards hold punjab warriors to draw

उत्तर प्रदेश विजार्ड्स और जेपी पंजाब वारियर्स के बीच हीरो हॉकी इंडिया लीग (एचआईएल) का मंगलवार रात खेला गया मुकाबला रोमांचक संघर्ष के बाद 2-2 की बराबरी पर छूटा। इसके साथ ही यूपी टीम के अब चार मैचों से 14 अंक हो गए हैं और वह अपने दूसरे स्थान पर कायम है। पंजाब के पांच मैचों से 10 अंक हैं  और वह चौथे स्थान पर कायम है। दिल्ली वेवराइडर्स की चार मैचों में 17 अंकों के साथ पांच टीमों के इस टूर्नामेंट में चोटी पर है।

विज्ञापन


पंजाब के पास घरेलू मैदान पर जीतने का अच्छा मौका था लेकिन उसने एक पेनाल्टी स्ट्रोक समेत कुछ अच्छे मौके गंवा दिए। पंजाब को मैच के आठवें मिनट में ही पेनाल्टी स्ट्रोक मिल गया था जब धरमवीर सिंह को हरबीर ने गिराया। आस्ट्रेलिया के मार्क नोल्स ने स्ट्रोक लिया लेकिन उनका शाट दाएं पोस्ट से टकरा कर बेकार चला गया।
विज्ञापन


पंजाब की ओर से शिवेंद्र सिंह (12वें) और मलख सिंह (28वें) मिनट में गोल दागा। उत्तर प्रदेश के लिए कप्तान वीआर रघुनाथ ने दो गोल दागे। उत्तर प्रदेश ने 52वें और 53वें मिनट में दो पेनाल्टी कार्नर बेकार किए। रघुनाथ हीरो गोल ऑफ द मैच और मैन ऑफ द मैच दोनों पुरस्कार मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed