{"_id":"fc44ab86-6d4f-11e2-a797-d4ae52bc57c2","slug":"up-wizards-beat-mumbai-magicians-inch-towards-semi-final","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचआईएल: यूपी ने किया मुंबई को होड़ से बाहर","category":{"title":"Hockey","title_hn":"हॉकी","slug":"hockey"}}
एचआईएल: यूपी ने किया मुंबई को होड़ से बाहर
लखनऊ/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 02 Feb 2013 09:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले मुकाबलों में खराब प्रदर्शन से उबरते हुए उत्तर प्रदेश विजार्ड्स ने हॉकी इंडिया लीग में जीत की राह फिर पकड़ ली। शनिवार को खेले गए मुकाबले में मेजबानों ने मुंबई मैजिशियंस को 2-0 से हराकर खुद सेमीफाइनल के करीब पहुंच गए जबकि मुंबई को खिताबी होड़ से बाहर कर दिया।
विज्ञापन
मैच की शुरुआत से ही यूपी ने सधा हुआ खेल दिखाते हुए मुंबई को दबाव में ला दिया। नवें मिनट में डी पर मिली गेंद पर प्रदीप मोर ने यूपी को पहली सफलता दिलाई। पहले क्वार्टर की समाप्ति पर उत्तर प्रदेश ने 1-0 की बढ़त कायम रखी। दूसरे क्वार्टर के शुरू होते ही मुंबई ने आक्रामक रुख अपनाते हुए कई मूव बनाए।
विज्ञापन
इस दौरान टीम के सरवनजीत सिंह की हिट गोल पोस्ट के ऊपर से निकल गई। यहां विजार्ड्स को दो पेनाल्टी कार्नर भी मिले लेकिन कप्तान रघुनाथ इन मौकों को गोल में तब्दील करने में नाकाम रहे। कुछ देर के बाद मुंबई के स्टार ड्रैग फ्लिकर संदीप भी पेनाल्टी कार्नर को गोल में तब्दील करने में नाकाम रहे। तीसरे क्वार्टर में दोनों टीमों ने आक्रामक खेल दिखाया, लेकिन कोई भी टीम गोल करने में नाकाम रही।
विज्ञापन
चौथे क्वार्टर की शुरुआत धमाकेदार रही जब मुंबई की डी पर रिबाउंड शाट विजार्ड्स के फारवर्ड सिद्धार्थ शंकर के पास आई और उन्होंने इस बार मौका नहीं गंवाया। इस गोल के साथ ही विजार्ड्स की जीत लगभग पक्की हो गई। अंतिम मिनट में मुंबई को एक और पेनाल्टी कार्नर मिला लेकिन संदीप सिंह की ड्रैग फ्लिक गोल पोस्ट से ऊपर निकल गई।