Tokyo Olympics: भारतीय महिला हॉकी टीम की खराब शुरुआत, पहले ही मैच में नीदरलैंड्स से हारी
पूल-ए के इस मुकाबले में विश्व की नंबर-1 महिला टीम नीदरलैंड ने भारत को 5-1 से हरा दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टोक्यो ओलंपिक के दूसरे दिन भारतीय महिला हॉकी टीम की खराब शुरुआत हुई। पहले ही मैच में नीदरलैंड्स से हार का सामना करना पड़ा। विश्व की नंबर-1 महिला टीम नीदरलैंड ने भारत को 5-1 से हरा दिया। पूल-ए के इस मुकाबले भारतीय टीम ने पहले हाफ में अच्छा खेल दिखाया। पहले हाफ तक तक स्कोर 1-1 की बराबरी पर था। मगर तीसरे क्वार्टर में नीदरलैंड्स ने एक के बाद एक तीन दागे।इसके बाद टीम इंडिया काफी दवाब में आ गई। वहीं, चौथे क्वार्टर के 52वें मिनट में मासाक्कर ने नीदरलैंड्स के लिए पांचवां गोल किया और भारतीय टीम पर 5-1 से जीत दर्ज की। बता दें कि भारतीय की तरफ से पहला रानी रामपाल ने 10वें मिनट में किया। वहीं, नीदरलैंड के लिए अलबर्स ने छठे और 43वें मिनट में दो गोल दागे। इसके अलावा जेफेन ने 33वें और माटला ने 45वें मिनट में 1-1 गोल किया। बता दें कि भारत का अगला मुकाबला अब जर्मनी से होगा।
We will come back stronger. 💪
On to the next, #IndianEves! 💙#NEDvIND #HaiTayyar #IndiaKaGame #TokyoTogether #StrongerTogether #HockeyInvites #WeAreTeamIndia #Tokyo2020 #Hockey pic.twitter.com/gysuz08nW5— Hockey India (@TheHockeyIndia) July 24, 2021विज्ञापन
भारतीय पुरुष टीम की शानदार आगाज
इससे पहले मनप्रीत सिंह की अगुवाई में भारतीय पुरुष टीम ने अपने ओलंपिक अभियान का आगाज जीत के साथ किया। भारत ने पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड को 3-2 से हराया। न्यूजीलैंड के लिए पहला गोल छठे ही मिनट में पेनल्टी कॉर्नर विशेषज्ञ केन रसेल ने दागा। रूपिंदर पाल सिंह ने 10वें मिनट में पेनल्टी स्ट्रोक पर गोल करके भारत को बराबरी दिलाई। हरमनप्रीत सिंह ने 26वें और 33वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर गोल किए जबकि न्यूजीलैंड के लिए 43वें मिनट में स्टीफन जेनिस ने दूसरा गोल किया।
श्रीजेश ने आठ में से बचाए छह शॉट
भारत के अनुभवी गोलकीपर श्रीजेश ने आठ में से छह शॉट बचाए और छह पेनाल्टी कॉर्नर में सिर्फ एक बार नाकाम रहे। न्यूजीलैंड को मैच खत्म होने से 24 सेकंड पहले भी एक पेनाल्टी कॉर्नर मिला लेकिन उस पर गोल नहीं हो सका। भारतीय टीम का अब रविवार को सामना ऑस्ट्रेलिया से होगा।
41 साल से नहीं जीता है पदक
आठ बार के ओलंपिक चैंपियन भारत ने आखिरी बार खेलों के महासमर में पदक मॉस्को में 1980 में जीता था। विश्व रैंकिंग में चौथे स्थान पर पहुंची मनप्रीत सिंह की कप्तानी वाली मौजूदा टीम को इस बाद पदक के दावेदारों में गिना जा रहा है।