फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   Tokyo Olympics 2021 indian men hockey team beat Argentina by 3-1 in pool A match to confirm a spot in quarterfinal

Tokyo Olympics: क्वार्टर फाइनल में पहुंची भारतीय पुरुष हॉकी टीम, ओलंपिक चैंपियन अर्जेंटीना को हराया

Thu, 29 Jul 2021 08:39 AM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो Published by: ओम. प्रकाश Updated Thu, 29 Jul 2021 08:39 AM IST
सार

भारतीय पुरुष हॉकी टीम का टोक्यो ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन जारी है। आज टीम इंडिया ने ओलंपिक चैंपियन अर्जेंटीना को हराकर क्वार्टर फाइनल मे ंपहुंच गई। भारतीय टीम के शानदार प्रदर्शन आगे अर्जेंटीनी का टीम टिक नहीं पाई। 

विज्ञापन
Tokyo Olympics 2021 indian men hockey team beat Argentina by 3-1 in pool A match to confirm a spot in quarterfinal
भारत बनाम अर्जेंटीना - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टोक्यो ओलंपिक में भारतीय पुरुष हॉकी टीम का शानदार प्रदर्शन जारी है। आज टीम इंडिया ने मौजूदा ओलंपिक चैंपियन अर्जेंटीना को 3-1 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। टीम इंडिया ने इस दौरान अपने प्रतिद्वंदी के खिलाफ ताबड़तोड़ हॉकी खेली। भारत की तरफ से वरुण कुमार, विवेक सागर प्रसाद और हरमनप्रीत सिंह ने गोल दागे। जबकि अर्जेंटीना की तरफ से एक मात्र गोल माइक कैसेला ने किया। भारतीय टीम की इस ओलंपिक में यह तीसरी जीत है। 

विज्ञापन


पहला क्वार्टर गोल रहित समाप्त

हॉकी में भारत और अर्जेंटीना के बीच खेले गए मैच  में जबरदस्त चुनौती देखने को मिली। इस दौरान पहले क्वार्टर में दोनों टीमों की तरफ से कोई गोल नहीं हुआ। भारत की तरफ से जबरदस्त हमला किया गया लेकिन टीम इंडिया अर्जेंटीना के सुरक्षा कवच को भेद नहीं पाई। 
विज्ञापन


दूसरा क्वार्टर भी रहा गोल रहित

भारत और अर्जेंटीना के बीच पुरुष हॉकी मैच में दूसरा क्वार्टर भी गोल रहित रहा। अर्जेंटीना की टीम भारत को कड़ी टक्कर दी। दोनों टीमें एक दूसरे के खिलाफ गोल करने के लिए तरसती रहीं। शानदार बचाव और बेहतरीन खेल के चलते दोनों देश एक दूसरे के खिलाफ गोल नहीं कर पाईं। 


तीसरे क्वार्टर में वरुण कुमार ने दाग गोल

अब दोनों क्वार्टर गोल रहित समाप्त हुए थे। तीसरे क्वार्टर ( दूसरे हॉफ) का खेल शुरू हुआ। भारत की तरफ  से आक्रामक शुरुआत हुई। वहीं अर्जेंटीना भी चौकना था। इस बीच 43वें मिनट में भारत की तरफ से वरुण कुमार ने मिले पेनाल्टी कॉर्नर पर गोल दाग कर टीम इंडियां को 1-0 से आगे कर दिया। 

चौथे क्वार्टर में भारत ने खेली ताबड़तोड़ हॉकी

अंतिम क्वार्टर यानी दूसरे हाफ में दोनों टीमों की तरफ से बढ़त लेने की पुरजोर कोशिश की गई। इस बीच 48वें मिनट में अर्जेंटीना को पेनाल्टी कॉर्नर मिला जिस पर माइक कैसेला ने गोल कर टीम को बराबरी पर ला दिया। अभी दो मिनट का खेल बाकी था। इस दौरान भारत ने अपने आक्रमण को तेज किया। 58वें मिनट में विवेक ने गोल दागा। जबकि 59वें मिनट में हरमनप्रीत सिंह ने गोल कर भारत की जीत पर मुहर लगा। टीम इंडिया यह दोनों गोल दो मिनट के अंदर किए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed