फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   Tokyo Olympics 2021 Belgium had blocked our hockey team in London and Rio too a hat-trick broke the hope of gold

ओलंपिक: बेल्जियम ने लंदन और रियो में भी हमारी हॉकी टीम की राह रोकी थी, एक हैट्रिक से टूटी गोल्ड की उम्मीद

Tue, 03 Aug 2021 01:35 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो Published by: ओम. प्रकाश Updated Tue, 03 Aug 2021 01:35 PM IST
सार

सेमीफाइनल की हार के बाद भारत लगातार तीसरे ओलंपिक में बेल्जियम से हारा है। सबसे पहले 2012 लंदन ओलंपिक में बेल्जियम ने भारत को ग्रुप स्टेज में 3-0 से हराया था। इसके बाद भारत ने 2016 में रियो ओलंपिक में क्वार्टर फाइनल तक का सफर तय किया था।
 

विज्ञापन
Tokyo Olympics 2021 Belgium had blocked our hockey team in London and Rio too a hat-trick broke the hope of gold
भारतीय पुरुष हॉकी टीम - फोटो : twitter@FIH_Hockey

विस्तार

जापान की राजधानी टोक्यो में खेले जा रहे ओलंपिक में मंगलवार को भारत की उम्मीदों को तगड़ा झटका लगा। उसे बेल्जियम के हाथों 5-2 से करारी हार का सामना पड़ा। ऐसा पहली बार नहीं है, जब बेल्जियम की टीम भारत की राह में रोड़ा बनी है। इससे पहले 2012 में लंदन ओलंपिक और 2016 रियो ओलंपिक में भारतीय टीम बेल्जियम से पार नहीं पा सकी है। बेल्जियम के स्टार स्ट्राइकर एलेक्जेंडर हेंड्रिक्स टीम इंडिया की जीत के बीच खड़े रहे। उन्होंने सेमीफाइनल मुकाबले में शानदार हैट्रिक लगाई। बेल्जियम ने टोक्यो ओलंपिक में अब तक कुल 34 गोल दागे हैं। इनमें से 14 गोल तो सिर्फ हेंड्रिक्स के नाम दर्ज हैं। इसमें तीन हैट्रिक भी शामिल है। आइए जानते हैं चार बड़ी वजह, जिससे बेल्जियम भारत पर भारी पड़ा।

विज्ञापन

1. पिछले पांच मुकाबलों से बेल्जियम ने सबक लिया
टोक्यो से पहले भारत ने बेल्जियम को पिछले पांच में से चार भिड़ंत में हराया था। भारतीय टीम ने 2019 में बेल्जियम दौरे पर इस टीम के लिए लगातार तीन मैच जीते थे। इसमें एक मुकाबला भारत ने 5-1 से एकतरफा अंदाज में जीता था। इस सीरीज से बेल्जियम ने सबक लिया और बेहतर प्लानिंग के साथ मैदान पर उतरा।
विज्ञापन
विज्ञापन

2. ओलंपिक में भारत के खिलाफ बेल्जियम का शानदार रिकॉर्ड
सेमीफाइनल की हार के बाद भारत लगातार तीसरे ओलंपिक में बेल्जियम से हारा है। सबसे पहले 2012 लंदन ओलंपिक में बेल्जियम ने भारत को ग्रुप स्टेज में 3-0 से हराया था। इसके बाद भारत ने 2016 में रियो ओलंपिक में क्वार्टर फाइनल तक का सफर तय किया था। अंतिम-8 के मुकाबले में बेल्जियम ने ही भारत को 3-1 से हराया था। बेल्जियम ने रियो ओलिंपिक में सिल्वर मेडल जीता था।

विज्ञापन

3. टोक्यो में बेल्जियम ने सबसे ज्यादा गोल किए और बचाए
बेल्जियम टोक्यो ओलंपिक में अब तक सबसे ज्यादा 31 गोल करने वाली टीम है, जबकि इस दौरान उसने सिर्फ 11 गोल ही खाए हैं। इससे साफ है कि बेल्जियम अटैक के साथ डिफेंस में भी माहिर है। यही खूबी उसे दुनिया की सबसे मजबूत टीम बनाती है। वहीं, भारत ने अब तक 20 गोल किए हैं और 19 गोल खाए हैं। यानी गोल करने और गोल खाने दोनों के मामले में भारत का रिकॉर्ड इस ओलंपिक में बेल्जियम की तुलना में काफी कमजोर रहा है।

4. नहीं चला श्रीजेश का जादू
सेमीफाइनल मुकाबले में भारत के गोलकीपर श्रीजेश का जादू नहीं चला। वह बेल्जियम टीम के 8 गोल शॉट में से सिर्फ 4 शॉट को ही गोल होने से बचा पाए। श्रीजेश बेल्जियम के पांच पेनल्टी स्ट्रोक में से दो को ही बचा पाए, जबकि फील्ड गोल के दो मौकों में बेल्जियम आसानी से उन्हें धोखा देने में कामयाब रहा।

कांस्य के लिए मुकाबला 5 अगस्त को
अब टीम इंडिया 5 अगस्त को कांस्य पदक का मैच खेलेगी। इसमें उनका सामना ऑस्ट्रेलिया और जर्मनी के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल में हारने वाली टीम से होगा। यह मुकाबला गुरुवार को भारतीय समयानुसार सुबह 7 बजे से खेला जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed