फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   Tokyo Olympic: Indian hockey team will face New Zealand in starter

टोक्यो ओलंपिक: न्यूजीलैंड से होगा भारत का पहला सामना, महिला टीम भी उसी दिन नीदरलैंड से खेलेगी

Fri, 17 Jul 2020 09:14 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्टस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्टस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Fri, 17 Jul 2020 09:14 PM IST
विज्ञापन
Tokyo Olympic: Indian hockey team will face New Zealand in starter
भारतीय पुरुष हॉकी टीम - फोटो : सोशल मीडिया

चार दशक से पदक के लिए इंतजार कर रही भारतीय पुरूष हॉकी टीम टोक्यो ओलंपिक में अपने अभियान का आगाज 24 जुलाई को न्यूजीलैंड के खिलाफ करेगी। महिला टीम उसी दिन नीदरलैंड से पहला मैच खेलेगी। आठ बार की चैंपियन भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया, अर्जेंटीना, स्पेन, न्यूजीलैंड और मेजबान जापान के साथ ग्रुप ए में रखा गया है जबकि ग्रुप बी में बेल्जियम, नीदरलैंड, जर्मनी, ब्रिटेन, कनाडा और दक्षिण अफ्रीका है।

विज्ञापन


टोक्यो ओलंपिक 2020 में होने थे लेकिन कोरोना वायरस महामारी के कारण एक साल के लिए स्थगित कर दिए गए हैं। भारतीय पुरूष हॉकी टीम ने आठवां और आखिरी ओलंपिक स्वर्ण 1980 में मॉस्को में जीता था, उसे 25 जुलाई को ऑस्ट्रेलिया से, 27 जुलाई को स्पेन, 29 जुलाई को गत चैंपियन अर्जेंटीना और 30 जुलाई को जापान से खेलना है।
विज्ञापन


महिला वर्ग में भारत को पूल ए में नीदरलैंड, जर्मनी, ब्रिटेन, आयरलैंड और दक्षिण अफ्रीका के साथ रखा गया है । पूल बी में ऑस्ट्रेलिया, अर्जेंटीना, न्यूजीलैंड, स्पेन, चीन और जापान हैं। महिला टीम 24 जुलाई को नीदरलैंड के खिलाफ खेलने के बाद जर्मनी (26 जुलाई), ब्रिटेन (28 जुलाई), अर्जेंटीना (29 जुलाई) और जापान (30 जुलाई) से खेलेगी ।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले हॉकी स्पर्धा 25 जुलाई से सात अगस्त 2020 के बीच होनी थी। अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ ने शुक्रवार को संशोधित कार्यक्रम के साथ मैचों के क्रम और स्थान में भी बदलाव का एलान किया। अगले साल ओलंपिक में पुरूष हॉकी का पहला मैच जापान और ऑस्ट्रेलिया के बीच होगा जबकि महिला वर्ग के पहले मैच में विश्व चैंपियन और दुनिया की नंबर एक टीम नीदरलैंडका सामना भारत से होगा।


दोनों पूल से शीर्ष चार टीमें क्वार्टर फाइनल खेलेंगी। पुरूष वर्ग के क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल और फाइनल एक, तीन और पांच अगस्त को होंगे जबकि महिला वर्ग में ये मुकाबले दो , चार और छह अगस्त को खेले जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed