फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   Team India eye on capitalizing on penalty corner, India vs Malaysia Asian Champions Trophy hockey match today

Hockey: पेनल्टी कॉर्नर भुनाने पर होगी भारत की नजर, एशियाई चैंपियंस ट्राॅफी हॉकी में मलयेशिया के खिलाफ मैच आज

Sun, 06 Aug 2023 09:36 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 06 Aug 2023 09:36 AM IST
सार

भारतीय टीम की भिड़ंत उस मलयेशियाई टीम से होगी जिसने पाकिस्तान को 3-1 से और जापान को 5-1 से हराकर सभी को चौंका दिया है। अभी वह तालिका में शीर्ष पर है।

विज्ञापन
Team India eye on capitalizing on penalty corner, India vs Malaysia Asian Champions Trophy hockey match today
भारतीय टीम शानदार फॉर्म में है - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

खिताब का प्रबल दावेदार और तीन बार का विजेता भारत रविवार को एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी के मैच में मलयेशिया की कड़ी चुनौतियों का सामना करने उतरेगा। इस दौरान भारतीय टीम की कोशिश पेनल्टी काॅर्नर को भुनाने पर भी रहेगी। भारत को जापान के खिलाफ 15 पेनल्टी कॉर्नर मिले थे, लेकिन मेजबान टीम एक बार ही इसे गोल में बदल पाई। कप्तान हरमनप्रीत सिंह, वरुण कुमार, अमित रोहिदास और जुगराज सिंह के रहते टीम का पेनल्टी कॉर्नर का फायदा नहीं उठा पाना चिंता का विषय है।
विज्ञापन

भारत ने चीन के खिलाफ 7-2 से जीत दर्ज की थी जिसमें छह गोल टीम ने पेनाल्टी कॉर्नर पर किए थे। हालांकि, जापान के खिलाफ 1-1 से ड्रॉ मुकाबले में यह उलटा पड़ा गया। हरमनप्रीत पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदल पाए थे जिसके कारण भारतीय टीम जापान से ड्रॉ खेल पाई थी। भारतीय टीम के कोच क्रेग फुल्टन ने कहा कि यह हर कोच के लिए चिंता की बात है जब उसकी टीम गोल करने के मौकों का फायदा नहीं उठा पाती है, चाहे वह पेनल्टी कॉर्नर हो या मैदानी गोल। पेनल्टी कॉर्नर पर अत्यधिक निर्भरता भी भारत की चिंता का कारण है। खिलाड़ी सर्कल के अंदर जाने या मैदानी गोल करने से बच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय डिफेंस की होगी परीक्षा
भारतीय टीम की भिड़ंत उस मलयेशियाई टीम से होगी जिसने पाकिस्तान को 3-1 से और जापान को 5-1 से हराकर सभी को चौंका दिया है। अभी वह तालिका में शीर्ष पर है। मलयेशिया के खिलाड़ी फरहान अशारी ने चार गोल दागे हैं और सभी गोल मैदानी किए हैं। ऐसे में भारतीय डिफेंस की इस टीम के खिलाफ कड़ी परीक्षा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed