फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   Striker Mandeep Singh eyes winning start to season in FIH Pro leauge 

जीत से करेंगे सत्र की शुरुआतः मनदीप  

Thu, 09 Jan 2020 10:21 PM IST
मुकेश कुमार झा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Thu, 09 Jan 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
Striker Mandeep Singh eyes winning start to season in FIH Pro leauge 
मनदीप सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

तेज-तर्रार नौजवान स्ट्राइकर मनदीप सिंह ने कहा कि भारतीय टीम सत्र की शुरुआत जीत से करना चाहेगी। वह घरेलू मैदान में नीदरलैंड के खिलाफ एफआईएच प्रो लीग में पदार्पण करने को तैयार हैं। पिछले साल प्रो लीग के पहले चरण में भारत ने हिस्सा नहीं लिया था।

विज्ञापन


अब टीम टूर्नामेंट के पहले चरण में भुवनेश्वर में 18-19 जनवरी को नीदरलैंड से भिड़ेगी। मनदीप को लगता है कि दुनिया की पांचवें नंबर की मेजबान टीम तीसरी रैंकिंग की नीदरलैंड को कड़ी चुनौती देगी। मनदीप ने पिछले साल भारत के लिए सर्वाधिक गोल दागे थे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, ‘हमने हमेशा नीदरलैंड के खिलाफ करीबी मैच खेले हैं। पिछले साल हम उनके खिलाफ नहीं खेले लेकिन हमारा मानना है कि अच्छे संयोजन और गोल करने की क्षमता के साथ बतौर टीम हमने काफी सुधार किया है। साथ ही हम घरेलू मैदान पर खेल रहे हैं। इसलिए निश्चित रूप से अपने प्रशंसकों को निराश नहीं करना चाहेंगे। हम सत्र की शुरुआत जीत से करना चाहते हैं।’
विज्ञापन
विज्ञापन


साथियों की मदद से हुआ कामयाब : मनदीप को लगता है कि उन्हें अपने साथी खिलाड़ियों एस वी सुनील, आकाशदीप सिंह और रमनदीप सिंह की मदद से सफलता मिली। इनके साथ मेरा तालमेल काफी बेहतर है क्योंकि हमने एक-साथ काफी समय गुजारा है। इनके बिना मेरा टर्फ पर चमकना संभव नहीं होता। अगर मैं गोल कर रहा हूं तो ऐसा इसलिए है कि मुझे साथियों से मदद मिल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed