{"_id":"5a26bf374f1c1b8b688b6c72","slug":"spain-stun-olympic-champion-argentina-2-1-in-hockey-world-league-final","type":"story","status":"publish","title_hn":"हॉकी वर्ल्ड लीग: स्पेन ने ओलंपिक चैंपियन अर्जेंटीना को दी 2-1 से मात ","category":{"title":"Hockey","title_hn":"हॉकी","slug":"hockey"}}
हॉकी वर्ल्ड लीग: स्पेन ने ओलंपिक चैंपियन अर्जेंटीना को दी 2-1 से मात
टीम डिजिटल/अमर उजाला
Updated Tue, 05 Dec 2017 09:27 PM IST
विज्ञापन
स्पेन खिलाड़ी
- फोटो : toi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एफआईएच हॉकी वर्ल्ड लीग फाइनल्स में स्पेन ने ओलंपिक चैंपियन अर्जेंटीना को 2-1 से मात दी। भुवनेश्वर में खेले गए पूल ए के अपने तीसरे मैच में स्पेन के जोसेप रोम्यू ने आखिरी सेकंडों में पेनल्टी कार्नर पर एक करिश्माई गोल की, जिसके कारण स्पेन इस मैच को जीतने में कामयाब हुई।
विज्ञापन
विश्व रैंकिंग में 9वें नंबर की टीम स्पेन की तीन मैचों में यह दूसरी जीत है। स्पेन को इससे पहले बेल्जियम से 0-5 से हार का सामना करना पड़ा था जबकि टीम ने हॉलैंड को 3-2 से हराया था। विश्व रैंकिंग में नंबर एक अर्जेंटीना की तीन मैचों में यह दूसरी हार है। टीम ने टूर्नामेंट में एक ड्रॉ खेला है।
विज्ञापन
पढ़ें-- भारत हॉकी वर्ल्ड लीग फाइनल में जर्मनी से 2-0 से हारा
विज्ञापन
स्पेन और अर्जेंटीना की टीम चौथे क्वार्टर के 58वें मिनट तक 1-1 से बराबरी पर थी, लेकिन जोसेप ने 59वें मिनट के आखिरी सेंकंडों में मिले पेनल्टी कार्नर को गोल में पहुंचाकर स्पेन को 2-1 से जीत दिला दी। स्पेन के लिए पाउ क्वमेडा ने 50वें मिनट में और जोसेप ने 59वें मिनट में पेनल्टी कार्नर पर गोल किए। अर्जेंटीना के लिए एकमात्र गोल मैटियस पारेडिज ने 21वें मिनट में मैदानी गोल किया।