फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   Sjoerd Marijne allegation on manpreet singh in his Book, wrote captain told young player to play poorly

Sjoerd Marijne Book: पूर्व कोच का आरोप- कप्तान ने युवा खिलाड़ी से कहा खराब खेलो, हॉकी टीमों ने खारिज किया दावा

Sun, 18 Sep 2022 02:17 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sun, 18 Sep 2022 02:17 PM IST
सार

भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कोच शोर्ड मारिन ने अपनी किताब में दावा किया है कि कप्तान मनप्रीत सिंह ने युवा खिलाड़ी पर खराब खेलने के लिए दबाव बनाया था, ताकि वह अपने पसंदीदा खिलाड़ी को टीम में जगह दिला सकें। 
 

विज्ञापन
Sjoerd Marijne allegation on manpreet singh in his Book, wrote captain told young player to play poorly
मनप्रीत सिंह और शोर्ड मारिन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कोच शोर्ड मारिन की नई किताब "विल पावर: दी इन्साइड स्टोरी ऑफ दी इंक्रेडिबल टर्नअराउंड इन इंडियन हॉकी" लगातार विवादों में बनी हुई है। इस किताब में उन्होंने कई सनसनीखेज खुलासे किए हैं। अपनी किताब में मारिन ने लिखा है कि पूर्व कप्तान मनप्रीत सिंह ने एक युवा खिलाड़ी को खराब प्रदर्शन करने के लिए मजबूर किया था, ताकि वह अपने पसंदीदा खिलाड़ी को उसकी जगह टीम में शामिल कर सकें। अब इस मामले पर भारत की पुरुष और महिला हॉकी टीमों ने कड़ी आपत्ति जताई है और शोर्ड के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है। 
विज्ञापन

किताब में शोर्ड ने क्या लिखा?
शोर्ड मारिन ने अपनी किताब में लिखा है कि 2017 में जब वह भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कोच थे, तब उन्होंने एक युवा खिलाड़ी को राष्ट्रमंडल खेल 2018 की टीम में शामिल किया था। उन्हें पूरी उम्मीद थी कि वह खिलाड़ी देश के लिए कमाल करेगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। पहले तो उन्हें लगा कि दबाव की वजह से युवा खिलाड़ी का प्रदर्शन गिरा है, लेकिन बाद में उन्हें पता चला कि टीम के कप्तान मनप्रीत ने कथित तौर पर उससे इतना अच्छा नहीं खेलने के लिए कहा है, ताकि वह अपने पसंदीदा खिलाड़ी को टीम में वापस ला सकें। 

शोर्ड के इन आरोपों पर भारतीय महिला और पुरुष टीम ने आपत्ति जताई है। खिलाड़ियों ने कहा है कि यह पूरी तरह से विश्वास का उल्लंघन है और इससे खिलाड़ी पूरी तरह असुरक्षित महसूस करेंगे। उन्होंने कहा, "हमने आज प्रेस में भूतपूर्व मुख्य कोच शोर्ड मारिन द्वारा लगाए गए कुछ परेशान करने वाले आरोप देखे हैं। हम अपनी व्यक्तिगत जानकारी के दुरुपयोग और झूठे आरोपों पर अपनी गहरी निराशा व्यक्त करने के लिए एक साथ आए हैं। उन्होंने हमारे कोचिंग के समय का उपयोग व्यावसायिक लाभ के लिए, हमारी प्रतिष्ठा के बदले अपनी पुस्तक को बेचने के लिए किया है।"
विज्ञापन
विज्ञापन

2017 में भारतीय हॉकी टीम के कोच बने थे शोर्ड
हॉकी इंडिया में मारिन का प्रवेश 2017 में हुआ, जब उन्हें भारतीय महिला टीम का कोच चुना गया। उन्हें इसी साल पुरुष टीम का भी कोच चुना गया, लेकिन वह बाद में महिला टीम के कोच बने और 2021 तक मुख्य कोच के पद पर रहे। खिलाड़ियों ने कहा, "हम सामूहिक रूप से सोजर्ड मारिन से सवाल करना चाहेंगे कि यदि उनकी निगरानी में ऐसी कोई घटना हुई है तो हॉकी इंडिया या भारतीय खेल प्राधिकरण के पास शिकायत का रिकॉर्ड होना चाहिए। अधिकारियों से जांच करने पर हमें शिकायत का ऐसा कोई रिकॉर्ड नहीं मिला है।"

उन्होंने कहा, "भारतीय राष्ट्रीय पुरुष और महिला हॉकी टीम एक-दूसरे के साथ खड़ी हैं और हमारी अखंडता की रक्षा करेंगी, जिस पर उन्होंने सवाल उठाए हैं। हमारा देश, टीम और हॉकी का खेल हमारी सामूहिक सर्वोच्च प्राथमिकता है। हम किसी भी परस्थिति में एक व्यक्ति के निजी लाभ के लिए हमारी टीम के किसी सदस्य की प्रतिष्ठा से समझौता करने की अनुमति नहीं देंगे। हम शोर्ड मारिन और उस पुस्तक के प्रकाशक हार्पर कॉलन्सि के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर रहे हैं।" 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed