फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   sardar singh says former coach sjoerd marine did not behave well

सरदार सिंह ने संन्यास पर दिया बड़ा बयान, बोले- 'मेरे साथ नहीं हुआ अच्छा व्यवहार'

Sat, 03 Nov 2018 08:39 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 03 Nov 2018 08:39 PM IST
विज्ञापन
sardar singh says former coach sjoerd marine did not behave well
Sardar Singh

भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान सरदार सिंह ने शनिवार को दावा किया कि पूर्व कोच सोर्ड मारिने और मौजूदा हाई परफॉरमेंस निदेशक डेविड जॉन का बर्ताव उनके साथ अच्छा नहीं था जिसकी वजह से उन्हें सितंबर में अचानक संन्यास लेना पड़ा।

विज्ञापन


इस अनुभवी खिलाड़ी ने पिछले साल ढाका में हुए एशिया कप मैच की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि उन्हें डेविड के कमरे में बुलाया गया था जहा मारिने भी मौजूद थे। भारतीय टीम इस टूर्नामेंट की विजेता रही थी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'मुझे एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले उनके (जॉन) कमरे में बुलाया गया। कोच (मारिने) भी वहां मौजूद थे। जॉन ने कहा कि मैंने कई गलतियां की है और अकेले खेलने पर ध्यान दे रहा हूं। किसी महत्वपूर्ण मैच से पहले ऐसा सुनकर कैसा लगेगा आप यह समझ सकते हैं। वह इस बात को मैच के बाद भी कह सकते थे।'
विज्ञापन
विज्ञापन


एशियाई खेलों के बाद ओमान में हुई एशियाई चैम्पियन ट्रॉफी के लिए चुनी गयी टीम में सरदार को जगह नहीं दी गयी थी जिसने उन्हें भविष्य के बारे में सोचने पर मजबूर कर दिया। उन्होंने कहा, 'मुझे विश्व हॉकी लीग और राष्ट्रमंडल खेलों जैसे महत्वपूर्ण टूर्नामेंटों के लिए नहीं चुना गया था।'


सरदार ने कहा, 'मुझे लगा की टीम में फिर चुना जाएगा। मुझे जूनियर टीम के साथ मलेशिया भेज दिया गया। मैंने खुद से सवाल पूछना शुरू किया कि क्या चल रहा है। एशियाई खेलों के बाद मैं 2020 ओलंपिक तक खेलने के बारे में सोच रहा था। मै पूरी तरह फिट था, भारतीय टीम के सबसे फिट खिलाड़ियों में एक था। लेकिन फिर मैंने (टीम से दोबारा बाहर किये जॉने के बाद) संन्यास लेने का मन बना लिया।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed