{"_id":"5c3e0958bdec2273437f9bf1","slug":"sardar-singh-named-in-selection-committee-of-hockey-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व कप्तान सरदार सिंह हॉकी इंडिया की चयन समिति में शामिल","category":{"title":"Hockey","title_hn":"हॉकी","slug":"hockey"}}
पूर्व कप्तान सरदार सिंह हॉकी इंडिया की चयन समिति में शामिल
Tue, 15 Jan 2019 09:54 PM IST
Mukesh Jha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Tue, 15 Jan 2019 09:54 PM IST
विज्ञापन
सरदार सिंह
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व कप्तान सरदार सिंह को हॉकी इंडिया की 13 सदस्यीय चयन समिति में शामिल किया गया है, जिसके अध्यक्ष 1975 विश्व कप विजेता टीम के सदस्य बी पी गोविंदा होंगे।
विज्ञापन
सरदार ने पिछले साल एशियाई खेलों के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद संन्यास ले लिया था। उन्होंने चयनसमिति में शामिल होने की पुष्टि की। सरदार ने मंगलवार को पीटीआई से कहा, 'हां, मुझे इस भूमिका की पेशकश की गई और मैंने उसे स्वीकार कर लिया है। यह मेरे लिए नई चुनौती है और मैं किसी भी तरह से भारतीय हॉकी की सेवा करना चाहता हूं।'
विज्ञापन
उन्होंने कहा, 'यह पूरी तरह से भिन्न चुनौती और रोमांचक है। इतने वर्षों तक मैं खिलाड़ी रहा और अब मुझे नई भूमिका निभाने का मौका मिला है।'
चयनसमिति में हरबिंदर सिंह, सैयद अली, एबी सुब्बैया, आरपी सिंह, रजनीश मिश्रा, जायदीप कौर, सुरेंदर कौर, असुंता लाकड़ा, हाई परफोरमेन्स निदेशक डेविड जॉन और सीनियर पुरूष एवं महिला टीमों के मुख्य कोच शामिल हैं। इनपुट-भाषा
विज्ञापन