{"_id":"5de940198ebc3e548d6f271e","slug":"sardar-singh-can-become-coach-of-junior-hockey-team","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरदार सिंह बन सकते हैं जूनियर हॉकी टीम के कोच, शीर्ष अधिकारियों के साथ हो चुकी है एक दौर की बातचीत","category":{"title":"Hockey","title_hn":"हॉकी","slug":"hockey"}}
सरदार सिंह बन सकते हैं जूनियर हॉकी टीम के कोच, शीर्ष अधिकारियों के साथ हो चुकी है एक दौर की बातचीत
Thu, 05 Dec 2019 11:06 PM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Thu, 05 Dec 2019 11:06 PM IST
विज्ञापन
सरदार सिंह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व भारतीय कप्तान और सेंटर हाफ सरदार सिंह जूनियर पुरुष हॉकी टीम के कोच बन सकते हैं। हॉकी इंडिया के करीबी सूत्रों के अनुसार इस बाबत सरदार सिंह और शीर्ष अधिकारियों के बीच एक दौर की बात हो चुकी है।
विज्ञापन
अगर सब कुछ ठीक रहा तो सरदार सिंह के नए साल में जिम्मेदारी संभालने की उम्मीद है। इस पूर्व ओलंपियन के जल्द ही हॉकी में बतौर कोच मास्टर्स करने की भी योजना है। हॉकी इंडिया ने टीम के खराब प्रदर्शन के चलते जून में जूड फेलिक्स को कोच पद से हटा दिया था। उसके बाद से यह पद खाली पड़ा है। हरेन्द्र सिंह की विदेशी कोच के बराबर वेतन की मांग के चलते फिलहाल सरदार ही सबसे बेहतर विकल्प हैं।
विज्ञापन
टीम की जिम्मेदारी फिलहाल बीजे करिअप्पा संभाल रहे हैं लेकिन यह कामचलाऊ व्यवस्था ही है। सरदार को भले ही अभी कोचिंग का बहुत अनुभव नहीं लेकिन आज के जमाने की हॉकी की उनकी समझ पर कोई भी सवाल नहीं उठा सकता है।
विज्ञापन
उन्होंने हॉकी को अलविदा कहने से पहले करीब डेढ़ दशक तक ओलंपिक, विश्व कप, एशियाई खेलों, चैंपियंस ट्रॉफी और एशिया कप जैसे हर बड़े अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में भारत की नुमाइंदगी करने के साथ ज्यादातर में कप्तानी भी की है।