{"_id":"775b1516-713e-11e2-9304-d4ae52bc57c2","slug":"sandeep-singh-must-work-harder-for-comeback-says-narinder-batra","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदीप को और मेहनत करनी होगी: बत्रा","category":{"title":"Hockey","title_hn":"हॉकी","slug":"hockey"}}
संदीप को और मेहनत करनी होगी: बत्रा
मुंबई/एजेंसी
Updated Thu, 07 Feb 2013 09:23 PM IST
विज्ञापन
स्टार ड्रैग फ्लिकर संदीप सिंह को अजलान शाह टूर्नामेंट के लिए भारतीय टीम में शामिल नहीं किए जाने के चयनकर्ताओं के फैसले को हॉकी इंडिया के महासचिव नरेंद्र बत्रा ने सही ठहराया। बत्रा ने कहा कि संदीप को टीम में जगह नहीं देने का फैसला चयनकर्ताओं ने सोच समझकर किया है और यदि उन्हें वापसी करनी है तो उन्हें और मेहनत करनी होगी।
विज्ञापन
बत्रा ने कहा, ‘संदीप को टीम में शामिल न करने के फैसले पर हैरान होने वाली कोई बात नहीं है। मैं चयन संबंधी निर्णय नहीं लेता हूं और न ही चयनकर्ताओं को प्रभावित करने की कोशिश करता हूं। यदि चयनकर्ताओं ने किसी खिलाड़ी को नहीं चुना तो इसके पीछे निश्चित रूप से कोई कारण अवश्य होगा। मैं उनके फैसले पर सवाल उठाने वाला कोई नहीं होता।’
विज्ञापन
हॉकी इंडिया लीग (एचआईएल) के आइकन खिलाड़ी संदीप सिंह ने मुंबई मैजिशियंस की ओर से 11 गोल किए लेकिन उनकी टीम 11 में से 10 मैच हार गई। संभवत: इसी का खामियाजा संदीप को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन